1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो गाय भी फुटबॉल खेल रही है, अगर यकीन नहीं तो देखें वायरल Video

ये देखो गाय भी फुटबॉल खेल रही है, अगर यकीन नहीं तो देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 04:03 pm IST

क्या आपने कभी किसी जानवर को फुटबॉल खेलते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा क्योंकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज अगर हमारे देश में सबसे ज्यादा कोई खेल खेला जाता है तो उस खेल का नाम क्रिकेट है। गली-गली का बच्चा क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ जाएगा। मगर उसके बाद दूसरे नंबर किस खेल को आप रखेंगे। क्रिकेट के बाद फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो धीरे-धीरे भारत में काफी फेमस हो रहा है और दूसरे नंबर पर शायद इस खेल को रखा जा सकता है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो फुटबॉल खेलना पसंद करते होंगे और अपने दोस्तों के साथ खेलते भी होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय को फुटबॉल खेलते हुए देखा है। हैरान हो गए ना लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

गाय को फुटबॉल खेलते देखा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तभी फुटबॉल एक गाय के पास चली जाती है। वह बॉल को अपने पैरों से मारकर थोड़ा आगे करती है और फिर मुंह से बॉल आगे करने लगती है। गाय कुछ देर के लिए मुड़ती है कि तभी लड़का फुटबॉल को वहां से ले जाता है। अब गाय उसके पीछे भागने लगती है। पहले तो लगता है कि वह लड़के के पीछे भाग रही है मगर कुछ देर बाद समझ आता है कि गाय फुटबॉल के पीछे भाग रही है। लड़के फुटबॉल को जहां फेंकते हैं, गाय उस तरफ मुड़ जाती है। फुटबॉल में जैसे प्लेयर बॉल के पीछे भागते हैं, वैसे ही वीडियो में गाय फुटबॉल के पीछे दौड़ती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'It's Cow VS Boys Now' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये Cownaldo है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये Guy vs Gai है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब सोचो यहां कोई मेसी बनने की कोशिश करेगा तो? वहीं एक यूजर ने लिखा- ये लड़के बहुत खतरनाक खेल खेल रहे हैं, सोचो अगर गाय बॉल छोड़कर इन लड़कों के पीछे पड़ जाए तो।

ये भी पढ़ें-

शख्स की हरकत देख स्पाइडर मैन भी अपना माथा पकड़ लेगा, आप भी एक बार देखें Viral Video

इस लड़ाई के आगे तो WWE भी फेल! देवरानी और जेठानी के बीच छिड़ी जंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे पागल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।