1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बहानेबाज को तो इनाम में अशर्फियां मिलनी चाहिए, सारे बहाने फेल जो कर दिए, जानकर आप भी यही कहेंगे

इस बहानेबाज को तो इनाम में अशर्फियां मिलनी चाहिए, सारे बहाने फेल जो कर दिए, जानकर आप भी यही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 06:50 pm IST

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है कि उसे देखने के बाद इंसान भी हैरान हो जाता है और सोचता है कि उसके दिमाग में ऐसा कुछ क्यों नहीं आता है। आइए आपको एक वायरल हो रहे मस्त पोस्ट के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@HEYSHIZUU

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक बहानेबाज लोग हैं और अपने देश में तो कुछ ज्यादा ही मिल जाएंगे। कोई काम न करने पर या फिर कहीं झूठ बोलने की स्थिति में लोग ऐसे बहाने मारते हैं कि सामने वाला भी उनकी बातों में आ ही जाता है। आपके ग्रुप में भी कोई न कोई ऐसा जरूर होगा या फिर आपने भी अपनी जिंदगी में कोई न कोई ऐसा इंसान जरूर देखा होगा जो बहाना मारने में बहुत ही माहिर रहा होगा। लेकिन अब उस इंसान को भी आप भूल जाएंगे। वायरल हो रहे पोस्ट में जब आप एक इंसान का बहाना देख लेंगे। आइए वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक स्क्रीनशॉट है। दरअसल एक आदमी ने ऑनलाइन राइड बुक की होगी। उसके बाद जब बुकिंग हो गई तो राइड कैंसिल करने के लिए उसने ऐसा बहाना बनाया जो आज तक किसी ने सोचा तक नहीं होगा। राइड बुक होने के बाद बुक करने वाले शख्स ने लिखा कि वो इंतजार कर रहा है और तभी सामने से अनोखे बहाने के साथ राइड कैंसिल करने के लिए मैसेज आता है। वो लिखता है, 'सॉरी आप कैंसिल कर दीजिए, मुझे पुलिस ने पकड़ लिया है।' अब आप ही बताइए कि इस पर कोई क्या ही जवाब देगा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @heyshizuu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मैं शर्त लगाता हूँ कि किसी ने कभी इसका सामना किया होगा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई आइडिया नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी ने नहीं किया होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फ्रिज में नहीं बिछाना चाहिए Met, शख्स ने Video में बताया कारण जिसके बाद लोगों के भी आए रिएक्शन

ये तो होना ही था! बाइक को लहराते लड़के के साथ जो हुआ उसे देख लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।