1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कहते हैं जोरू का डर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कार, देखकर लोगों ने लिए मजे

इस कहते हैं जोरू का डर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कार, देखकर लोगों ने लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 05:44 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी हंसी आ जाएगी। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
डिस्प्ले पर लिखी लाइन पर आपको आ जाएगी हंसी Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर आते-जाते इंसान को कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो उसने पहले कभी नहीं देखा होता है। ऐसी ही चीजें इंसान को अपनी तरफ खींचती है क्योंकि वो उस आदमी के लिए नया और बहुत ही यूनिक होता है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि आप जब सड़क से कहीं जा रहे होते हैं तो कहीं न कहीं कुछ ऐसा दिख ही जाता होगा जो आपका ध्यान खींच लेता होगा। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। वो अपनी कार में कहीं जा रहा होगा और तभी सामने वाली कार पर लगा एक ऐसा डिस्प्ले दिखा जिसकी उम्मीद उसने कभी नहीं की होगी। इसका उसने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।

कार आखिर क्यों हुआ वायरल

अभी जो कार वायरल हो रही है उसके वायरल होने का कारण पीछे लगा हुआ डिस्प्ले है जिस पर शख्स ने अपना डर जाहिर किया हुआ है। अब देखिए अपनी कार तो हर किसी को पसंद होती है। कोई नहीं चाहता कि कार में एक डेंट तक आए फिर भी ऐसा हो ही जाता है। लेकिन इस बंदे की कार के साथ ऐसा न हो उसकी इसने पूरी कोशिश की हुई है। शख्स ने कार में पीछे एक डिस्प्ले लगवाया हुआ है और उसपर लिखा है, 'कृपया दूरी बनाए रखें,  कार लग गई तो बीवी मुझे पीटेगी।' अंत में उसने रोने वाली इमोजी भी लगवाई है। इसी वजह से गाड़ी वायरल हो गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trippi_twenty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खौफ का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या खौफ है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये देखकर लड़कियों में खुशी की लहर। चौथे यूजर ने लिखा- दहेज में मिली, लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये ऐसा कह रहा है क्योंकि ये दहेज से आया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन मिस्त्री साहब को यमराज से डर नहीं लगता है! वायरल Video देख आपके उड़ जाएंगे होश, लोगों ने किया रिएक्ट

नरक की तैयारी हो रही है! शख्स ने किया ऐसा काम जिसे देख हर कोई हो जाएगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।