सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से इंसान दूसरे शहर, दूसरे राज्य और दूसरे देश में मौजूद अलग-अलग चीजों को देख और उनके बारे में जान सकता है क्योंकि लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं तो काफी सारे लोगों की फीड पर जाते हैं। आपने भी इंडिया में बैठे-बैठे दूसरे देशों के कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें वहां की कोई घूमने वाली जगह, वहां के सुपर मार्केट आदि के बारे में बताया गया होगा। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के एक गांव में बना सिनेमा हॉल देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स दिखाता है कि पाकिस्तान के गांव में कैसे सिनेमा हॉल होते हैं। वो वीडियो में वहां का एक सिनेमा हॉल दिखाता है। वीडियो में दिखता है कि किसी एक दुकान जितनी जगह के अंदर शायद 32 इंच का एक LED/LCD टीवी लगा हुआ है। उसके सामने लोगों के बैठने के लिए कुर्सी की जगह कई चौकी रखी हुई हैं। वहीं ऊपर एक पंखा लगा हुआ है। शख्स बताता है कि यहां पर 30 रुपए की चाय मिलती है। लोग फिल्म देखते हैं और चाय पीते हैं। बस इतना सा ही है, पाकिस्तान के गांव का सिनेमा हॉल जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर moolchandparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- मेरे घर में 75 इंच की टीवी है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आप 30/35 साल पीछे जी रहे हो अभी हमारे इंडिया से। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा सिनेमा घर हमारे यहां हर घर में है। चौथे यूजर ने लिखा- इतना भिखारी है पाकिस्तान। पांचवें यूजर ने लिखा- इससे बड़ा LED तो मेरे घर में है। एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- अरे मौज है यार तुम लोगों की तो।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाबा जी का बाइक चलाने का तरीका जरा देखिए, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट
ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से प्यार नहीं होता है क्या? वायरल Video जरा आप भी देखिए