1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोसा खाने पहुंची महिलाओं का हुआ ऐसा हाल, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

डोसा खाने पहुंची महिलाओं का हुआ ऐसा हाल, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 30, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Mar 30, 2025 12:40 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि डोसा खाने पहुंची महिलाओं का कुछ ऐसा हाल हुआ कि उनका चेहरा देखने लायक था। वीडियो देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

डोसा खाने गईं महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
डोसा खाने गईं महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देख लोगों की हंसी छूट जाती है। कई दफा तो ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हंसते-हंसते गिर पड़ते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें डोसा खाने पहुंची दो महिलाओं का हाल देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वीडियो बहुत ही मजेदार है और देखने लायक है। 

डोसा खाने पहुंची महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साउथ इंडियन स्ट्रीट फूड की दुकान पर दो महिलाएं डोसा खाने पहुंची हैं। महिलाएं दुकानदार को दो डोसा ऑर्डर कर ही रही थीं कि उन पर डोसा के घोल की बौछार होने लगती है। महिलाएं जैसे-तैसे अपने मुंह को पोंछते हुए अपना ऑर्डर उस डोसे वाले को देती हैं। वीडियो में बस इतना ही देखने को मिलता है लेकिन ऑर्डर के दौरान महिलाओं के चेहरे के जो हाव-भाव देखने को मिलते हैं, उसे देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। 

लोगों ने वीडियो पर कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MohiniWealth नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "डोसा के लिए इतना प्यार, साउथ इंडियन फूड का जादू ही कुछ और ही है।" दूसरे ने लिखा- "यहां तो डोसे से ज्यादा मसाला वीडियो में देखने को मिल रहा है।" तीसरे ने लिखा- "डोसा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि भारतीयों की एक भावना है।" 

ये भी पढ़ें:

चूस-चूसकर नल्ली-निहारी खा रही थी दुल्हन, लोग और मेकअप का भी नहीं रहा ख्याल, Video देख लोगों को याद आई मंजुलिका

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।