1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल जी ने तो कमाल ही कर दिया, Video देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

अंकल जी ने तो कमाल ही कर दिया, Video देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 23, 2024 11:45 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 11:45 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो वो मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर गए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

किस दिन सोशल मीडिया पर कौन सा वीडियो देखने को मिल जाए, आप पहले से इसका अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ वीडियो, जो सबसे अलग या फिर अनोखे होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने हाथ को इस तरह मल रही है जैसे उसे बहुत ठंड लग रही है। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कैमरे को दूसरी तरफ करते हुए एक दुकान की तरफ करता है। कैमरा जब दूसरी तरह मुड़ता है तो नजर आता है कि एक शख्स ने अपनी दुकान के बाहर वाले दीवार पर AC लगवा रखा है। यही कारण है की वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे अंकल जी AC बंद कर दो, बहुत ठंड हो गई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी वजह से ठंड हो रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंदर आउटडोर यूनिट लगा के हीट ले रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या तमाशा है। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसे शॉप के बाहर कौन AC लगाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सर्दी का असली कारण।

ये भी पढ़ें-

इधर डीजे वाले ने गाना बजाया और उधर दादी ने शुरू किया डांस, Video हो रहा है वायरल

भला ऐसा प्रैंक कौन करता है यार, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे पूरी तरह से हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।