1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस चोर ने तो स्कूटी के मालिक के ही होश उड़ा दिए, Video देख आपका भी हैरान होना तय है

इस चोर ने तो स्कूटी के मालिक के ही होश उड़ा दिए, Video देख आपका भी हैरान होना तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2024 05:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 05:39 pm IST

चोर ने ऐसी चोरी की जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को जो भी देखेगा, वो अपना माथा पकड़ लेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। जो पोस्ट सबसे अलग और अतरंगी होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो और फोटो को तो देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ और डांस का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स ने अपनी स्कूटी को चोरी होने से बचाने के लिए पूरा दिमाग लगाया। उसने सड़क पर लगे खंभ से अपनी स्कूटी को लॉक कर दिया। मगर चोर ने फिर उस स्कूटी को जैसे चुराया, वो आपको हैरान कर देगा। चोरी ने सीट और उसके नीचे के थोड़े से हिस्से को छोड़ दिया और बाकी स्कूटी को लेकर रफूचक्कर हो गया। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई, मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है। अलग-अलग अकाउंट से लोग इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, साथ में 35 हजार से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब किसी के काम की नहीं है ये गाड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तो चोर अपने ईगो पर ले गया इसलिए चोरी की, बनता नहीं था। तीसरे यूजर ने लिखा- चोर का IQ बहुत हाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- चोर का ईगो हर्ट करोगे तो यही होगा।

ये भी पढ़ें-

भाई ने खाना खाने का यह नया तरीका ईजाद किया है, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

पापा का चमगादड़! शख्स और उसकी स्कूटी का एक्सिडेंट देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।