1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने खाना खाने का यह नया तरीका ईजाद किया है, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

भाई ने खाना खाने का यह नया तरीका ईजाद किया है, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 04:48 pm IST

एक शख्स ने ऐसा तगड़ा जुगाड़ किया है जिसे देखकर आपका माथा ठनक जाएगा। शख्स के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। और उसमें भी बात जब हमारे देश की आती है तो यहां तो हर गली और महोल्ले में आपको कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जो जुगाड़ कर सकता है। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा खतरनाक जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम जुगाड़ देखे होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ही जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो दिखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। 

ऐसा खतरनाक जुगाड़ कभी देखा है?

हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं तो वहीं कई लोग डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को डाइनिंग टेबल के लिए जुगाड़ करते हुए देखा है। एक शख्स ने जमीन में एक मोटे डंडे को गाड़ दिया है और उसके ऊपर साइकिल का टायर लगा दिया है। इसके बाद उस पर अलग-अलग प्लेट को रख दिया है जिसमें खाने की अलग-अलग चीजे हैं। वहीं खुद उसके सामने बैठा हुआ है। एक हाथ से खाना खा रहा है तो दूसरे हाथ से उस टायर को पकड़कर घुमा रहा है। जुगाड़ के कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Tiwari__Saab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट  करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- बढ़िया जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये है देसी टेबल। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ करना तो कोई भारतीय से सीखे। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ बहुत अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

पापा का चमगादड़! शख्स और उसकी स्कूटी का एक्सिडेंट देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

इस कारीगर को तो अवार्ड देना चाहिए! वायरल हो रहे घर को देखने के बाद आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।