1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में एक्टिंग करना बच्चे को पड़ा भारी, मां ने जो किया उसके बाद Video हो रहा है वायरल

घर में एक्टिंग करना बच्चे को पड़ा भारी, मां ने जो किया उसके बाद Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2024 11:01 am IST,  Updated : Nov 28, 2024 12:06 pm IST

इस समय एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को अपने अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और उन वीडियो में जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं या फिर अनोखे होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी बिताते हैं तो हर दिन ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। लड़ाई और डांस करने वाले लोगों के वीडियो का वायरल होना तो आम है मगर इसके अलावा जुगाड़, स्टंट आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लेकिन अभी इन सभी से हटकर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

Related Stories

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अपने घर में टीवी पर कांतारा फिल्म देख रहा है। फिल्म देखते-देखते वो जोर से चिल्लाने की एक्टिंग करता है। अब बच्चे की इतनी जोर की चीख सुनकर उसकी मां उठती है और आकर पीठ पर जोर थप्पड़ मारती है। उसकी मां इसके बाद और मारने के लिए कुछ ढूंढने लगती है। बच्चे की पिटाई होने के बाद वो रोने लगता है और वीडियो के अंत में दिखता है कि बच्चा डर से पीछे हटने लगता है जैसे उसकी मां फिर से उसे मारने आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mr_LoLwa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेचारी की कांतारा बीच में रुकवा दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लेकिन लड़के ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कितना गलत था, फिर से करो। तीसरे यूजर ने लिखा- बचपन की यादें। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेचारे को एक्टिंग भी नहीं करने दी।

ये भी पढ़ें-

इस कुत्ते के भी क्या दिन हैं! मालिक ने अपने प्यारे डॉगी के लिए खरीदा 14 लाख का सूटकेस, Video देख दंग रह गए लोग

दूल्हे की खोज में पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ी हुई महिला, लोग चट मंगनी पट ब्याह करने को हुए राजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।