1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: 'ऐसा डांस माइकल जैक्सन के भी बस की बात नहीं', स्टेज पर लड़के ने अपनी परफॉर्मेंस से कर दिया सबको हक्का-बक्का

VIDEO: 'ऐसा डांस माइकल जैक्सन के भी बस की बात नहीं', स्टेज पर लड़के ने अपनी परफॉर्मेंस से कर दिया सबको हक्का-बक्का

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 27, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 01:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों को हैरत में डाल दिया।

लड़के का डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
लड़के का डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद लोगों से अपनी हंसी कंट्रोल नहीं होती। कई डांस के वीडियो तो ऐसे होते हैं कि उन्हें देख लोग हैरान रह जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक लड़के का डांस वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के के डांस करने का अंदाज देख लोग हक्के-बक्के रह गए। साथ में हसंते-हंसते लोट-पोट भी हो गए। वीडियो में लड़का फुल एनर्जी के साथ डांस करते दिख रहा है। लेकिन जो उसने डांस स्टेप कर के दिखाएं, वह देख लोग हैरान रह गए। 

Related Stories

शख्स ने दिया गजब का परफॉर्मेंस

यूं तो आपने कई डांस परफॉर्मेंस देखे होंगे लेकिन आज तक आपने इस तरह का डांस शायद ही देखा होगा। इस डांस को देखने के बाद आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा। साथ में आपको हंसी भी खूब आएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का स्टेज पर ताबड़तोड़ डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। इस दौरान वह एक से एक स्टेप्स भी कर के दिखा रहा है। माइकल जैक्सन का मून वॉक तो आपने देखा ही होगा। लेकिन इस भाई ने मून वॉक की जगह मून रन कर के लोगों को दिखा दिया। जिसे देख सब हैरान रह गए। 

लोगों ने कमेंट कर लिए डांसर के मजे

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ऐसा डांस करना माइकल जैक्सन के भी बस की बात नहीं है। दूसरे ने लिखा - बंदे की एनर्जी कमाल की है। तीसरे ने लिखा - हमारे लिए माइकल जैक्स तो आप ही हैं सर, हमारा प्रणाम स्वीकार करें। चौथे ने लिखा - जिस स्पीड से ये दौड़ रहा है, वह देख ऐसा लग रहा कि ये जल्द ही चांद पर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें:

भइया थोड़ा और तीखा...! दुकान पर गोलगप्पे खाते दिखा हाथी, जलजीरा और इमली पानी का लिया भरपूर मजा, देखें Video

ये है अब तक की सबसे लंबी मूवी, 2-3 घंटे नहीं बल्कि देखने में लग जाएंगे 5 हफ्ते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।