1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भइया थोड़ा और तीखा...! दुकान पर गोलगप्पे खाते दिखा हाथी, जलजीरा और इमली पानी का लिया भरपूर मजा, देखें Video

भइया थोड़ा और तीखा...! दुकान पर गोलगप्पे खाते दिखा हाथी, जलजीरा और इमली पानी का लिया भरपूर मजा, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 27, 2024 12:55 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 12:55 pm IST

क्या आपने कभी हाथी को गलगप्पा खाते हुए देखा है। अगर नहीं देखा तो इस वीडियो को देख लीजिए, जहां एक हाथी बड़े ही मजे से गोलगप्पा खाते हुए दिख रहा है।

गोलगप्पा खाते हुए हाथी- India TV Hindi
गोलगप्पा खाते हुए हाथी Image Source : SOCIAL MEDIA

फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड तो हम सबका फेवरेट है। ऐसे में अगर बात गोलगप्पे की हो तब तो क्या ही कहने। गोलगप्पे के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। इनके चटपटे फ्लेवर्स का स्वाद जिसने चख लिया। फिर तो इसे देखते ही उसके मुंह में पानी आ जाएगा। लेकिन अब इसका मजा सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी लेते नजर आ रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक हाथी को गपागप गोलगप्पे खाते देखा गया। ऐसा नजारा शायद ही किसी ने कभी देखा होगा। 

गोलगप्पे खाते दिखा हाथी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। दुकानदार उसे जलजीरा और दूसरे कई तरह के फ्लेवर्स के साथ गोलगप्पे बनाकर देता जा रहा है। वहीं, हाथी उन गोलगप्पों को मजे से खाते जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे दुकानदार अपने ग्राहकों को गोलगप्पे खिलाता है, वैसे ही वह हाथी को भी गोलगप्पों में आलू, जलजीरा और इमली का पानी भरकर एक-एक कर खिला रहा है। वीडियो देख आप यह बिल्कुल कह सकते हैं कि हाथी को गोलगप्पे खाना बहुत पसंद है। 

वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है - कितना प्यारा वीडियो है ये। दूसरे ने लिखा - पक्का ये हथिनी होगी। जो पानीपुरी वाले को बोल रही है, भइया थोड़ा और तीखा। तीसरे ने लिखा - पूरे ठेले को एक बार में खत्म कर सकते हैं गजराज। 

ये भी पढ़ें:

खाने के लिए नहीं बल्कि इस काम में इस्तेमाल होती थी रुमाली रोटी, पता चलते ही आज से छोड़ देंगे खाना

Video: बीच बाजार लड़कियों के कपड़े पहनकर रील बना रहा था लड़का, लोगों ने पीट-पीटकर उतार दिया वायरल होने का भूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।