1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाने के लिए नहीं बल्कि इस काम में इस्तेमाल होती थी रुमाली रोटी, पता चलते ही आज से छोड़ देंगे खाना

खाने के लिए नहीं बल्कि इस काम में इस्तेमाल होती थी रुमाली रोटी, पता चलते ही आज से छोड़ देंगे खाना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 05:26 pm IST

आज जो हम रुमाली रोटी खाते हैं, उसे जब बनाया गया था तो खाने के लिए बिल्कुल भी नहीं बनाया गया था। बल्कि उस रोटी का इस्तेमाल ऐसे काम में किया जाता था कि अगर आप सुन लेंगे तो इस रुमाली रोटी को खाना छोड़ देंगे।

रुमाली रोटी- India TV Hindi
रुमाली रोटी Image Source : SOCIAL MEDIA

रुमाली रोटी का नाम तो आपने सुना होगा। नॉन वेज खाने वाले लोगों को तो यह अच्छे से पता होगा कि रुमाली रोटी क्या होती है। अक्सर नॉन वेज भोजनालयों में रुमाली रोटी खाने के लिए परोसे जाते हैं। लेकिन क्या आप जाने हैं कि ये जो रुमाली रोटी आज हम खाते हैं। उसे खाने के लिए नहीं बनाया गया था। जिस काम के लिए इस रोटी को बनाया गया था वह जानकर आज के बाद से शायद आप रुमाली रोटी खाना छोड़ दें। तो चलिए आज हम आपको यह बताते हैं कि असल में रुमाली रोटी को किस काम में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था।

Related Stories

असल में इस काम के लिए इस्तेमाल होती है रुमाली रोटी

दरअसल, रुमाली रोटी की शुरूआत मुगल काल के दौरान हुई। मुगल काल में शाही भोजनों को परोसते समय रुमाली रोटी भी परोसी जाती थी। लेकिन उस वक्त लोग इस रोटी को खाते नहीं थे। बल्कि वे रुमाली रोटी का इस्तेमाल शाही भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने या फिर पोंछने के लिए करते थे।  "रुमाली" नाम हिंदी शब्द रुमाल से बना है। जिसका काम हाथ, नाक और मुंह पोंछना है। इसके अलावा आमतौर पर लोग रुमाल का इस्तेमाल किसी भी चीज को पोंछने के लिए करते हैं।

रुमाली रोटी
Image Source : SOCIAL MEDIAरुमाली रोटी

पहली बार कहां बनाई गई थी ये रोटी

ऐसे में खाने के समय अतिरिक्त तेल को पोंछने के लिए रुमाली रोटी बनाई गई थी। मुगल काल में इस रुमाली रोटी को रूमाल की तरह मोड़कर राजाओं के लिए खाने के मेज पर रखा जाता था। रुमाली रोटी एक नरम और बहुत ही पतली रोटी होती है। बता दें कि रुमाली रोटी की उत्पत्ति पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुई थी। इस रोटी को पाकिस्तान में रुमाली रोटी नहीं बल्कि "मांडा" या "लंबू रोटी" के नाम से जाना जाता है। रुमाली रोटी को आम तौर पर गाढ़ी और मलाईदार करी के साथ परोसा जाता है। या फिर इस रोटी को अक्सर मुगलई व्यंजनों के साथ भी परोसते हैं।

ये भी पढ़ें:

एनिवर्सरी पर बच्चे ने मां को दिया सरप्राइज, महिला का रिएक्शन देख लोग बोले - पैसे से कभी नहीं खरीदी जा सकती ऐसी खुशी

Video: खून की तरह लाल हो गई सड़क, नाले से निकलते पानी को देख घबराए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।