1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, बादलों के बीच Cables के सहारे लटका है ये पुल

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, बादलों के बीच Cables के सहारे लटका है ये पुल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 07:04 pm IST

आज हम आपको ऐसे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। इस असंभव से दिखने वाले पुल के बारे में पढ़िए और जानिए।

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल- India TV Hindi
दुनिया का सबसे ऊंचा पुल Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन के गुइझोउ और युन्नान प्रांतों के बीच बेइपान नदी पर बना है। जिसे बेइपानजियांग ब्रिज या ड्यूज ब्रिज के नाम से जाना जाता है। यह ब्रिज 500 मीटर से भी ज्यादा ऊंचा है और इसे बनाने में 111 मिलियन पाउंड से ज्यादा की लागत आई है। साल 2018 में इस पुल को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का दर्जा दिया था। यह पुल 565 मीटर ऊंचा और 720 मीटर चौड़ा है। यह पुल पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। इस पुल की इतनी ऊंचाई है कि ये ऊपर से बादलों के बीच घिरा नजर आता है। पुल के नीचे गहरी खाई और नदी बहती है। 

3 साल में बनकर तैयार हुआ यह ब्रिज

इस पुल के बनने के पीछे एक जबरदस्त कहानी भी है। कहा जाता है कि इस पुल का सुनकर वेसटर्न एक्सपर्ट्स ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे और यह तक कह दिया था कि ऐसा पुल अगले 300 सालों में भी नहीं बन सकता। लेकिन चीन ने इस पुल को मात्र 3 साल के समय में बना डाला। इस पुल को बनाने की योजना साल 2011 में बनाई गई और इस पर काम 2013 में शुरु हुआ। 2016 के नवंबर तक यह पुल बनकर तैयार हो गया और एक महीने बाद ही इसे सार्वजनिक यातायात के लिए खोल दिया गया। 

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
Image Source : SOCIAL MEDIAदुनिया का सबसे ऊंचा पुल

केबल के सहारे लटका है यह ब्रिज

यह पुल केबल-स्टेड है, जो 224 केबल्स के सहारे लटका हुआ है। इस ब्रिज में जो सबसे खास बात है वह ये कि इस पुल के बीच में कोई पिलर नहीं हैं। इस पुल को स्टील और कंक्रीट से बनाया गया है। चीन के इतिहास में यह पुल सबसे महत्वाकांक्षी इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक है। जिसका निर्माण सबसे कठिन परिस्थितियों में किया गया था। बता दें कि, बेइपानजियांग नाम का जो जगह है वह नदी घाटी का ऊबड़-खाबड़ और अलग-थलग स्थान है। 

चीन एक ही इलाके में दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पुल

हालांकि, बेइपानजियांग ब्रिज अपना रिकॉर्ड लंबे समय तक नहीं बनाए रखेगा क्योंकि 2025 में हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज पर निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल के रूप में पीछे रह जाएगा। गुइझोउ में पुल 624 मीटर से अधिक ऊंचा होगा। दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पुल चीन के इसी एक प्रांत में हैं। यह एक गरीब इलाका है, जहां कई निवासी ग्रामीण गांवों और बस्तियों में रहते हैं, जहां औद्योगिक विकास बहुत कम है और सड़क संपर्क खराब है। गुइझोउ पहाड़ी है और पहाड़ों के भीतर समृद्ध प्राकृतिक संसाधन हैं। इस क्षेत्र को चीन के बाकी हिस्सों से बेहतर सड़क संपर्क की आवश्यकता है, इसलिए पुल का विकास किया जा रहा है। पुलों का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, रहने की स्थिति को बेहतर बनाना और नदी के ऊपर एक भरोसेमंद पारगमन लिंक प्रदान करके दूरदराज के क्षेत्रों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें:

"रिजर्वेशन है तो क्या सीट घर ले जाओगे", सीट पर जबरन बैठने को बोल रहा था शख्स, यात्री ने Video बना कर दिया वायरल

Video: बेटे को कुएं में लटकाया और बनाने लगी रील, महिला की इस हरकत को देख भड़के लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।