1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "रिजर्वेशन है तो क्या सीट घर ले जाओगे", सीट पर जबरन बैठने को बोल रहा था शख्स, यात्री ने Video बना कर दिया वायरल

"रिजर्वेशन है तो क्या सीट घर ले जाओगे", सीट पर जबरन बैठने को बोल रहा था शख्स, यात्री ने Video बना कर दिया वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 04:54 pm IST

भारतीय रेल में हर रोज कई ऐसे लोग यात्रा करते हैं। जिनका टिकट कंफर्म नहीं होता या फिर उनके पास टिकट होता भी नहीं है। लेकिन वे ट्रेन में चढ़ जाते और दूसरे यात्रियों की सीट पर कब्जा कर बैठ जाते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के बीच विवाद भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीट को लेकर हुई यात्रियों में बहस- India TV Hindi
सीट को लेकर हुई यात्रियों में बहस Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय रेलवे में टिकट के लिए हमेशा मारमारी रहती है। कुछ लोगों की तो टिकट बुक हो जाती है लेकिन कई लोग ऐसे ही चालू टिकट पर ट्रेन में यात्रा करते हैं। कई लोगों के पास तो टिकट भी नहीं होता और वे ट्रेन के आरक्षित कोच में चढ़ जाते हैं और अन्य यात्रियों के सीट पर जाकर बैठ जाते हैं। यात्री भी ऐसे लोगों को देख कई बार उनकी हरकतों को इग्नोर कर देता है। लेकिन कई बार कुछ यात्री उन्हें अपनी सीट पर नहीं बैठने देते। कुछ ऐसा ही मामला एक ट्रेन में देखने को मिला। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ट्रेन में सीट के लिए यात्री से भिड़ गया शख्स

वीडियो में एक शख्स एक यात्री से सीट के लिए लड़ाई करते नजर आ रहा है। वहीं, यात्री अपनी सीट पर सोते नजर आ रहा। जबकि वह शख्स उस यात्री से उसकी सीट पर बैठने के लिए बोल रहा है। शख्स को यात्री से यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि, "अपना पैर हटाओ, मुझे यहां बैठना है।" जिस पर यात्री बोलता है कि ये मेरी सीट है और मैं क्यों बैठाऊं तुम्हें? मैंने रिजर्वेशन करा रखा है। फिर वह शख्स कहता है कि, "टिकट बुक करा लिए हो तो क्या सीट घर लेकर जाओगे। पैर हटाओ और बैठने दो मुझे।" लेकिन यात्री नहीं मानता है और कहता है कि जाकर किसी दूसरे की सीट पर बैठो या फिर जनरल कोच में बैठो। यहां जगह नहीं मिलेगी तुम्हें? यात्री इस दौरान शख्स का वीडियो भी अपने फोन में शूट कर रहा था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देख लोगों ने इस परेशानी पर जताई चिंता

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश (@gharkekalesh) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 9 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और शख्स की इस हरकत को गलत बताया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये लोग सीट रिजर्व तो करते नहीं और बैठना इन्हें सीट पर ही होता है। दूसरे ने लिखा - ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रेलवे में अधिक कर्मचारी होने चाहिए जो बिना आरक्षण के यात्रा करते हैं और उस व्यक्ति से सीट मांगते हैं जिसके पास पहले से ही सीट है। तीसरे यूजर ने लिखा - रेलवे को हर कोच में आरक्षण नियम चिपकाना चाहिए, कुछ लोग सोचते हैं कि दिन में आरक्षण वैध नहीं होता। जो कि ये गलत है। आरक्षण 24 घंटे के लिए वैध होता है। 

ये भी पढ़ें:

शकीरा करती रहीं मना लेकिन नहीं माना शख्स, ड्रेस के नीचे से बनाता रहा Video, नाराज सिंगर ने बीच शो में छोड़ा स्टेज

पूरी क्लास ने मिलकर प्रोफेसर के साथ कर दिया प्रैंक, Video हुआ इतना वायरल कि करोड़ों लोगों ने देख डाला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।