1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बेटे को कुएं में लटकाया और बनाने लगी रील, महिला की इस हरकत को देख भड़के लोग

Video: बेटे को कुएं में लटकाया और बनाने लगी रील, महिला की इस हरकत को देख भड़के लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 03:52 pm IST

एक महिला के सिर पर रील बनाने का भूत ऐसा सवार हुआ कि महिला ने खुद के साथ-साथ अपने बच्चे की भी जान जोखिम में डाल दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चे को कुएं में लटकाए रील बनाती महिला- India TV Hindi
बच्चे को कुएं में लटकाए रील बनाती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर से उतर ही नहीं रहा है। लोग रील के लिए जान भी दांव पर लगा दे रहे हैं। अब आप इस महिला को ही देख लीजिए। इस महिला के लिए रील बनाना और वायरल होना इतना जरूरी है कि इसने अपने बच्चे की भी जिंदगी दांव पर लगा दी। खैर महिला अपनी इस हरकत से वायरल तो हो गई लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई। कई लोगों ने तो इस महिला को पागल करार दे दिया। लोगों का कहना है कि इस महिला की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, जिसे अपने बेटे का भी ख्याल नहीं रहा। 

रील के लिए महिला ने खुद के साथ-साथ बच्चे की भी जान दांव पर लगाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुएं के किनारे बैठी हुई है। महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी है, जिसकी जान जोखिम में डालकर वह रील बना रही है। दरअसल, महिला ने रील बनाने के लिए अपने बच्चे को कुएं में लटका दिया है और खुद कुएं के किनारे बैठकर दर्द भरे गाने पर रील बना रही है। महिला को देखा जा सकता है कि वह लापरवाही से बच्चे को पकड़े हुए है और खुद के साथ-साथ उस बच्चे की भी जान जोखिम में डाल रही है। महिला को किसी की भी जान की कोई फिक्र नहीं है। वह बस कैमरे पर पोज देती हुई देखी रही। अगर आप वीडियो को गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि महिला रील बनाने में इतना व्यस्त थी उसका बच्चा उसके पैर को कसकर पकड़े हुए था। फिर भी उसने डांस मूव्स करने के लिए बार-बार बच्चे से अपने हाथ हटाए जा रही है। 

वीडियो देख महिला पर बरसे लोग

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये लोग रील के चक्कर में इतने पागल क्यों हो जाते हैं। दूसरे ने लिखा - बस कर नागिन, क्यों अपने बच्चे को खा जाना चाहती है। तीसरे ने लिखा - इसका पति कहां है? उसे आकर इस महिला को दो थप्पड़ लगाना चाहिए। इसका दिमाग ठिकाने पर आ जाएगा। ऐसे ही तमाम लोगों ने कमेंट किया और महिला को कहा कि थोड़ा तो शर्म करो।

ये भी पढ़ें:

शकीरा करती रहीं मना लेकिन नहीं माना शख्स, ड्रेस के नीचे से बनाता रहा Video, नाराज सिंगर ने बीच शो में छोड़ा स्टेज

पूरी क्लास ने मिलकर प्रोफेसर के साथ कर दिया प्रैंक, Video हुआ इतना वायरल कि करोड़ों लोगों ने देख डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।