1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पीछे बैठा था पति, महिला कमर हिलाते हुए बनाने लगी रील, Video देख लोग बोले - डांस तो नहीं आता लेकिन शर्म तो आती होगी

पीछे बैठा था पति, महिला कमर हिलाते हुए बनाने लगी रील, Video देख लोग बोले - डांस तो नहीं आता लेकिन शर्म तो आती होगी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 09, 2024 08:40 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 08:42 pm IST

रील बनाने के लिए महिला के सिर पर ऐसा खुमार चढ़ा कि वह अपने पति के सामने ही डांस करते हुए रील बनाने लगी। महिला की यह हरकत लोगों को अच्छी नहीं लगी और कमेंट कर उसे खरी-खोटी सुनाने लगे।

डांस करती हुई महिला- India TV Hindi
डांस करती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल रील बनाने का भूत लोगों पर इस कदर सवार है कि चाहे कुछ हो या ना हो रील बनाना नहीं रुकना चाहिए। ऐसे में रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। ना कोई शरम और ना ही लिहाज, बस रील बनता रहे और वायरल होता रहे। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जहां एक महिला अपने पति के सामने ही डांस करत हुए रील बनाने लगी। महिला की इस हरकत को देख लोग उस पर बरस पड़े और कहने लगे कि कम से कम पति की थोड़ी इज्जत तो कर लेती।

पति के सामने ही महिला बना रही थी रील

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला का पति पीछे कुर्सी पर बैठा हुआ है। पति के हाथों में एक पेपर है जिसे वह पढ़ रहा है। इधर, महिला कैमरे के सामने रील बनाने के लिए डांस कर रही है। महिला स्त्री 2 के फेमस सॉन्ग 'आज की रात...' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। डांस करते हुए महिला तमन्ना भाटिया के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वह अपनी कमर हिलाते हुए बेतरतीब ढंग से डांस कर रही है। हालांकि महिला पूरी कशिश कर रही है कि वह तमन्ना भाटिया की तरह ही डांस करे लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाती है। 

वीडियो देख लोग महिला पर भड़के

इधर, महिला का वीडियो देख लोग महिला की इस हरकत को गलत और फूहड़ ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने महिला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैम को डांस तो नहीं आता लेकिन शर्म तो आनी चाहिए। वहीं, दूसरे ने लिखा - रील बनाने के चक्कर में इस महिला ने अपना आपा खो दिया है। पीछे बैठा पति उसका मेंटल हेल्थ का रिपोर्ट ही चेक कर रहा है। तीसरे ने लिखा - ये कैसा समाज तैयार हो रहा है। ना तो इन्हें डांस आता है और ना ही शर्म, कैसे निर्लज्ज होते जा रहे हैं लोग। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ShiviKashyapbjp नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

पटरियों पर घूम रही थीं गाय, देखते ही लोको पायलट ने जो किया वह देख लोगों के मन में बढ़ गई ड्राइवर की इज्जत

Video: हरियाणवी गाने पर आंटी ने किया जबरदस्त डांस, कमर की लचक देख लोग बोलें - दिल तो अभी भी जवां है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।