1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स ने गोलगप्पे से बनाई ऐसी डिश कि भड़क गए लोग, बोले- 'अलग लेवल है ये'

Video: शख्स ने गोलगप्पे से बनाई ऐसी डिश कि भड़क गए लोग, बोले- 'अलग लेवल है ये'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 08:32 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 08:14 pm IST

सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो अच्छे-खासे खाने की डिश के साथ कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट करने में लगे हुए हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें कोई ना कोई फूड एक्सपेरिमेंट करता हुआ नजर आता होगा। कोई छोले-भटूरे के साथ एक्सपेरिमेंट करता है तो कोई पराठे के साथ करता है। कुल मिलाकर बात यह है कि लोग एक्सपेरिमेंट करने में लगे हुए हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में कौन सा एक्सपेरिमेंट देखने को मिला।

गोलगप्पे को भी नहीं छोड़ा!

गोलगप्पा खाना हर किसी को पसंद होता है। अब सोचिए आपके इस पसंदीदा गोलगप्पे के साथ कोई एक्सपेरिमेंट करे तो आपको कैसा लगेगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स गोलगप्पे का चूरा करके उसमें दूध डाल देता है। इसके बाद उनको अच्छे से मिलाकर शख्स उसे आइसक्रीम का रूप देता है। इसके बाद वह उसे रोल की तरह एक प्लेट में निकाल लेता है। एक शख्स उसे खाते हुए उसकी तारीफ भी करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी भड़क गए और कमेंट करके अपनी बात कहने लगे। एक यूजर ने लिखा- इनके लिए अलग से सजा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी करते हैं ये लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- अलग लेवल है ये। ये सभी कमेंट्स अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं जो लोगों ने वीडियो देखने के बाद किया है।

ये भी पढ़ें-

Video: ये है अब तक की सबसे अनोखी साड़ी, खासियत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

कैमरे में कैद हुई सदियों पुराने दुश्मनों की लड़ाई, सांप-नेवले के बीच भयंकर युद्ध का Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।