1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैमरे में कैद हुई सदियों पुराने दुश्मनों की लड़ाई, सांप-नेवले के बीच भयंकर युद्ध का Video आया सामने

कैमरे में कैद हुई सदियों पुराने दुश्मनों की लड़ाई, सांप-नेवले के बीच भयंकर युद्ध का Video आया सामने

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 06:42 pm IST

सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को पटना एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
क्या आपने कभी देखी है सांप और नेवले की लड़ाई? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसके बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। तो वहीं कभी-कभी दो जानवरों के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो भी वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड पर ऐसे कई वीडियो आते होंगे जिसमें दो जानवरों की जबरदस्त लड़ाई नजर आती है। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सदियों पुराने दो दुश्मन लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

एयरपोर्ट पर नेवले और सांप की हुई लड़ाई

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पुराने दुश्मनों की लड़ाई नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सांप और एक नेवला एयरपोर्ट के रनवे पर लड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं दो और नेवले रनवे पर मौजूद हैं और इस लड़ाई को देख रहे हैं। उन दोनों नेवलों को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे वो दोनों अपने तीसरे साथी के सपोर्ट में वहां मौजूद हैं। लड़ाई में सांप और नेवला दोनों बराबरी से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @T_Investor_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पटना एयरपोर्ट के रनवे पर तीन नेवले एक सांप से लड़ रहे हैं। नवेला और सांप की दुश्मनी के आज तक किस्से ही सुने थे, आज देख भी लिया।' वीडियो कब का है, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

लोको पायलट से अब तक ऐसी बात किसी ने नहीं कही होगी, Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

लड़के को मिला चैलेंज तो बीच सड़क पर लगा नहाने, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।