1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ये है अब तक की सबसे अनोखी साड़ी, खासियत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Video: ये है अब तक की सबसे अनोखी साड़ी, खासियत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 07:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने एक ऐसा साड़ी पहनी है जिसमें जेब लगा हुआ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव है तो कोई फेसबुक या ट्विटर पर ज्यादा समय बीताता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे ही। और अगर आप एक्टिव हैं तो आपको पता होगा कि सोशल मीडिया हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे डांस, लड़ाई और तमाम तरह के। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फैशन से जुड़ा हुआ है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी साड़ी कभी देखी है?

आपने अब तक कई तरह की साड़ियां देखी होंगी। सस्ते से लेकर महंगी साड़ियां आपने देखी और खरीदी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी भी किसी भी साड़ी में पॉकेट बनी हुई देखी है। हैरान हो गए कि साड़ी में पॉकेट कब से आने लगा? अब तक तो हमने भी किसी साड़ी में पॉकेट नहीं देखी मगर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसा देखने को मिला। वायरल वीडियो में एक महिला नजर आ रही है। उस महिला ने जो साड़ी पहनी हुई है, उसमें फोन और छोटी-मोटी चीजों को रखने के लिए एक जेब बनी हुई है। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये है गजब की साड़ी, जेब के साथ अब महिलाएं भी जेब में फोन रखेंगी।' इस वीडियो को देखने के बाद एक महिला यूजर ने लिखा- यार ये कहां पर मिलेगी, हमें भी लेना है जल्दी बताओ। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है, कहां मिलती है ये? तीसरे यूजर ने लिखा- नया है, आया है ये तो मार्केट में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बढ़िया है गुरु।

ये भी पढ़ें-

कैमरे में कैद हुई सदियों पुराने दुश्मनों की लड़ाई, सांप-नेवले के बीच भयंकर युद्ध का Video आया सामने

लोको पायलट से अब तक ऐसी बात किसी ने नहीं कही होगी, Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।