1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बीच बाजार लड़कियों के कपड़े पहनकर रील बना रहा था लड़का, लोगों ने पीट-पीटकर उतार दिया वायरल होने का भूत

Video: बीच बाजार लड़कियों के कपड़े पहनकर रील बना रहा था लड़का, लोगों ने पीट-पीटकर उतार दिया वायरल होने का भूत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2024 11:29 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 11:29 pm IST

एक लड़के पर वायरल होने का भूत इस कदर सवार हुआ कि लाज-शर्म छोड़कर वह बीच बाजार में लड़कियों के कपड़े पहनकर डांस करने लगा। जिसके बाद वहां की पब्लिक ने उसकी खूब कुटाई की।

बीच बाजार में लड़के को मारते हुए लोग - India TV Hindi
बीच बाजार में लड़के को मारते हुए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने और वायरल होने का बुखार लोगों के सिर ऐसे चढ़कर बोल रहा है कि वे इसके लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। लाज-शर्म सब कुछ भुलाकर लोग खुद को सोशल मीडिया की दुनिया पर परोस रहे हैं ताकि उन्हें व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स मिलते रहे। इस पागलपन से लोग कैसे उबरेंगे इसका कोई हल अभी दिख नहीं रहा है। कभी-कभी तो लोग रील के लिए ऐसे काम करने पर उतारू हो जाते हैं कि उसे देख हमारे समाज पर काफी बुरा असर पड़ता है। हाल में एक ऐसे ही लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

भरे बाजार में लड़कियों की ड्रेस पहनकर रील बना रहा था लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया जा रहा है कि एक लड़का रील बनाने के लिए बीच-बाजार में लड़कियों के इनरवियर पहनकर डांस करने लगा। जिसके बाद बाजार में मौजूद लोग यह देख लड़के पर भड़क गए और उसे सबक सिखाने लगे। बाजार में लगने वाले दुकानों के दुकानदारों ने लड़के को धर के कूटा। जैसे-तैसे लड़का अपनी जान बचाकर और दुकानदारों से माफी मांगकर वहां से भागा। वीडियो में देखा जा सकता है कि भरे बाजार में लड़के को एक सरदार जी पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वह लड़का सरदार जी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है और उनसे विनती कर रहा है कि उसे छोड़ दें। साथ में बाजार में मौजूद अन्य लोग भी लड़के को फटाकर रहे हैं। 

लोगों ने लड़के पर की कार्रवाई की मांग

यह पूरा मामला हरियाणा के पानीपत का बताया जा रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर ममता राजगढ़ नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @rajgarh_mamta1 से शेयर किया है। वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है। लोग वीडियो देखने के बाद सरदार जी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि समाज में ऐसी गंदगी फैलाने वालों के साथ ऐसा ही किया जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गंदी रील बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी तभी ये रीलबाज अपनी हरकतों से बाज आएंगे। 

ये भी पढ़ें:

सच्चाई छुपाई गई, अफवाह उड़ाई गई, दुल्हन कोई और पसंद थी लेकिन शादी किसी और से करवाई गई - VIDEO

खेत की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, Video देख सहमे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।