1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 नक्सलियों को ढेर कर लौटे DRG जवान, छत्तीसगढ़ी लोकगीत पर डांस कर मनाया जश्न, CM ने दी बधाई

10 नक्सलियों को ढेर कर लौटे DRG जवान, छत्तीसगढ़ी लोकगीत पर डांस कर मनाया जश्न, CM ने दी बधाई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 22, 2024 10:17 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 10:17 pm IST

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में DRG के जवानों ने आज सुबह 10 नक्सलियों को मार गिराया। जिसके बाद जवानों ने नाच-गाकर का जश्न मनाया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस करते हुए DRG के जवान- India TV Hindi
डांस करते हुए DRG के जवान Image Source : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों ने जमकर डांस किया और नाच-गाकर अपने सफल ऑपरेशन की खुशियां मनाई। इस पल का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। जिसमें देखा जा सकता है कि डीआरजी के जवान छत्तीसगढ़ी लोकगीत की धुन पर डांस कर रहे हैं। साथ ही कुछ जवान इस नजारे के वीडियो को अपने फोन के कैमरे में रिकॉड करते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों के चेहरे पर सफल ऑपरेशन की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। 

CM ने ट्वीट कर दी बधाई

DRG के जवानों द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा - "अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

उन्होंने आगे लिखा कि, "हमारी सरकार की नीतियों से माओवादी अब बैकफुट पर हैं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सफलता का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में, हमारे वीर जवानों ने सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर किया है। हम नक्सलवाद का समूल नाश करने और छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि और सुशासन की स्थापना के प्रति पूरी तरह संकल्पित हैं।"

सुबह में हुई थी मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। वहीं, सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सलियों के साथ आज सुबह जवानों की मुठभेड़ हुई थी। जवानों को सूचना मिली थी कि कई नक्सली ओडीशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली। जिसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल और पहाड़ी इलाकों में हुई। बताया गया कि जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई।

ये भी पढ़ें:

प्रैंक के नाम पर शख्स ने अपने दोस्त के साथ क्या कर डाला, Video जमकर हो रहा वायरल

मौज-मस्ती करती दिखी बंदरों की टोली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।