1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रैंक के नाम पर शख्स ने अपने दोस्त के साथ क्या कर डाला, Video जमकर हो रहा वायरल

प्रैंक के नाम पर शख्स ने अपने दोस्त के साथ क्या कर डाला, Video जमकर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 12:59 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और उस शख्स के लिए बुरा भी लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां तमाम तरह के वीडियो और फोटो हर दिन वायरल होते रहते हैं। आपको अगर ऐसे वीडियो और फोटो देखना पसंद है तो फिर आप भी सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही होंगे। लड़ाई, जुगाड़ के अलावा डांस, स्टंट आदि तमाम तरह के वीडियो वायरल होते ही हैं। इन सभी के अलावा सोशल मीडिया पर प्रैंक के भी वीडियो वायरल होते हैं। प्रैंक वीडियो वो होते हैं जिसमें एक शख्स किसी अंजान या फिर अपने जानने वाले इंसान के साथ ऐसा मजाक करता है जिसका अंदाजा उसे नहीं होता है। इसके बाद उसका रिएक्शन भी वीडियो में रिकॉर्ड होता है।

शख्स ने किया दोस्त के साथ मजाक

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी दुकान के बंद शटर पर हाथ को रखता है। ऐसा करके वो अपने दोस्त को ऐसा ही करने के लिए दिखाता है। इसके बाद उसका दोस्त अपने एक हाथ को शटर पर रखता है और उसके शरीर का वजन उसी हाथ के बल पर था। इसके तुरंत बाद वो उसके दूसरे हाथ को पकड़कर पहले हाथ को झटका देकर नीचे कर देता है। इससे उसका दोस्त नीचे गिरता है जिसमें उसे चोट भी लगी होगी। इसके पीछे वो उसे मारने के लिए पीछे भागता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BaissaRathore1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह नहीं करना था भाई इसके साथ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- धोखा हो गया भाई के साथ। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारे को जोर से लग गई। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत कर दिया बेचारे के साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत जोर की लग गई।

ये भी पढ़ें-

मौज-मस्ती करती दिखी बंदरों की टोली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

स्कूटी चलाती लड़की के साथ तो खेला हो गया, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।