1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चीन में भी लोग सुनते हैं हिंदी गाने, शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

चीन में भी लोग सुनते हैं हिंदी गाने, शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 07:42 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 07:42 am IST

एक शख्स ने चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां लगे स्टॉल पर एक शख्स हिंदी गाना बजा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आप इस बात को काफी अच्छे से समझते होंगे। सोशल मीडिया पर देश और दुनिया के हर कोने का वीडियो और फोटो वायरल हो जाता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिला होगा तो किसी वीडियो में दूसरे देश का बाजार या फिर वहां की संस्कृति देखने को मिली होगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चीन का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि अपने यूनिवर्सिटी के बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा है। वह वीडियो में बताता है कि वो अपने यूनिवर्सिटी के बाहर खड़ा है। इसके बाद वो एक स्टॉल को फोकस करते हुए दिखाता है कि वहां पर हिंदी गाना बज रहा है। वीडियो में नजर आता है कि स्टॉल वाला बॉलीवुड गाना 'काश कोई लड़का' बजाता हुआ नजर आ रहा है। शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो अब काफी लोग देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @venom1s नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये एवरग्रीन गाने हैं जो हर किसी को पागल कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वहां एक रेडियो चैनल है जो सुबह-सुबह हिंदी गाने बजाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- चीन में आमिर खान की पॉपुलैरिटी है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई लोकल से उतरते लोगों का यह Video देखा आपने? देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मां के सामने छोटी बच्ची करने लगी अनोखी जिद, लोगों ने देखा Video तो कमेंट में दी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।