1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भालू को खड़ी दिखी कार तो खोल दिया उसका दरवाजा, उसके बाद क्या किया आप खुद Video में देखें

भालू को खड़ी दिखी कार तो खोल दिया उसका दरवाजा, उसके बाद क्या किया आप खुद Video में देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 04:54 pm IST

एक भालू का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
भालू ने कार को खोला दरवाजा और अंदर जा बैठा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता होगा जब कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर न आया हो। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। लड़ाई, जुगाड़, डांस और रील के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना तो बहुत ही आम बात है। इनके अलावा कभी-कभी कुछ जानवरों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जैसे अभी एक भालू का वीडियो वायरल हो रहा है।

भालू ने कार के साथ क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि लाइन से कुछ गाड़ियां खड़ी हैं और उसी जगह पर एक भालू भी आ गया है। जिन लोगों की गाड़ियां खड़ी हैं, उन्हीं में एक आदमी इसका वीडियो बना रहा है। भालू एक शख्स की गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा है मगर वो लॉक था तो खुल नहीं पाया। इसके बाद वो उसके पीछे की कार के पास जाता है और उसका दरवाजा खुल जाता है। कार का दरवाजा खुलने के तुरंत बाद वो उसके अंदर जाकर बैठ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nevene2020 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 55 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- दरवाजा खुला क्यों था? दूसरे यूजर ने लिखा- यह कहना सही रहेगा कि वो बाकी भालुओं से समझदार है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये उबर ड्राइवर बनने के लिए तैयार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर तुम चाहो तो जाकर उसे रोक सकते हो।

ये भी पढ़ें-

शादी या फंक्शन में पैसे लूटने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

टेप से चिपका एक केला और 52 करोड़ में हुई नीलामी, न्यूयॉर्क में हुआ अनोखे आर्ट का ऑक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।