1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई लोकल से उतरते लोगों का यह Video देखा आपने? देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई लोकल से उतरते लोगों का यह Video देखा आपने? देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 06:57 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 06:57 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से जो सबसे अलग होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी उन वायरल वीडियो को तो देखते ही होंगे। डांस, लड़ाई के अलावा स्टंट, जुगाड़ आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर अभी मुंबई लोकल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई है। उसके दूसरी तरफ जहां एक दूसरा प्लेटफॉर्म है, उसे लोहे से ढका हुआ है। उसी में से एक जगह थोड़ा स्पेस है। लोग उसी स्पेस का इस्तेमाल करके उतरते हुए नजर आ रहे हैं मगर ऐसा करना बहुत ही खतरनाक है। मान लीजिए कि कोई इसी तरह ट्रेन से उतर रहा है और अचानक ट्रेन चलना शुरू कर दे तो फिर उसका क्या होगा। और गलती से अगर वो नीचे गिर गया तो उसकी जान भी जा सकती है। वीडियो कब और किस स्टेशन का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई मगर अभी यह वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर borivali_churchgate_bhajan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादर स्टेशन है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

मां के सामने छोटी बच्ची करने लगी अनोखी जिद, लोगों ने देखा Video तो कमेंट में दी प्रतिक्रिया

घर के बाहर निकलते ही आवारा कुत्ते ने बच्चे पर कर दिया हमला, Video देख आप भी सहम जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।