1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां के सामने छोटी बच्ची करने लगी अनोखी जिद, लोगों ने देखा Video तो कमेंट में दी प्रतिक्रिया

मां के सामने छोटी बच्ची करने लगी अनोखी जिद, लोगों ने देखा Video तो कमेंट में दी प्रतिक्रिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 06:42 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि बच्ची एक अलग जिद कर रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी दिन लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं तो किसी दिन स्टंट और जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी आपको एक ही दिन में हर तरह के वीडियो भी वायरल होते हुए मिल जाएंगे। इसके अलावा कभी-कभी छोटे बच्चों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें कोई डांस करता है दिखता है तो कोई अपनी जिद पर अड़ा रहता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छोटी बच्ची अजीब जिद करती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी फंक्शन के लिए एक बच्ची तैयार हुई है। उसने साड़ी जैसे लुक वाली ड्रेस पहना है और अपनी मां की तरह ही तैयार होना चाहती है इसलिए उनकी तरह ही सिंदूर लगाने की जिद कर रही है। पहले तो उसे किसी तरह बहलाने फुसलाने की कोशिश करते हैं मगर बच्ची मानने को तैयार नहीं है। उसे अपनी मां की तरह ही सिंदूर लगाना जिसकी वो जिद कर रही है। पूरे वीडियो में यही नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर neha_waraich_grover_nwg नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी वाली भी ऐसी ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कितनी प्यारी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नई पीढ़ी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरी बेटी खुद लगा लेती है।

ये भी पढ़ें-

घर के बाहर निकलते ही आवारा कुत्ते ने बच्चे पर कर दिया हमला, Video देख आप भी सहम जाएंगे

भालू को खड़ी दिखी कार तो खोल दिया उसका दरवाजा, उसके बाद क्या किया आप खुद Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।