1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चलाती लड़की के साथ तो खेला हो गया, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

स्कूटी चलाती लड़की के साथ तो खेला हो गया, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 10:59 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 10:59 am IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है। मगर अचानक उसके साथ जो होता है उसका अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। लड़ाई, डांस के अलावा जुगाड़, स्टंट आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया चलाते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होता रहता है। कभी-कभी कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों के साथ हादसा होता हुआ नजर आता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की स्कूटी को चलाते हुए जा रही है। स्कूटी की रफ्तार अच्छी-खासी है। अचानक लड़की पीछे की तरफ देखती है और न जाने क्या दिमाग में आता है कि लड़की अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ा देती है। जिस रास्ते पर वो स्कूटी चला रही थी, वो मोड़ वाला रास्ता था और स्पीड तेज होने के कारण वो बैलेंस खो देती है। इसके बाद वो बैलेंस को बनाने की कोशिश तो करती है मगर ऐसा हो नहीं पाता है और वो सड़क पर स्कूटी के साथ ही गिर जाती है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मजा आ गया, ज्यादा उड़ रही थी पापा की परी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं रोड टेस्ट। तीसरे यूजर ने लिखा- गिरने का स्टाइल तो देखो। चौथे यूजर ने लिखा- दीदी आराम से। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्कूटी भी दुआ मांग रही होगी कि मुझे बचा लो।

ये भी पढ़ें-

लड़कियों ने क्लास में अपनी टीचर के साथ किया अनोखा प्रैंक, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

चीन में भी लोग सुनते हैं हिंदी गाने, शख्स का बनाया हुआ Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।