1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौज-मस्ती करती दिखी बंदरों की टोली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

मौज-मस्ती करती दिखी बंदरों की टोली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2024 11:59 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 11:59 am IST

बंदर के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदरों की टोली मजे करती हुई नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे जो वायरल होते हैं। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, लड़ाई, हादसे आदि देखने को मिलते हैं। वहीं कभी-कभी जानवरों का भी वीडियो वायरल हो जाता है जैसे अभी बंदरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

घर में छत के ऊपर जहां पानी की टंकी रखी जाती है,  वहीं पर थोड़ पानी जमा हो गया है। पानी के अलावा वहां एक पाइप भी नजर आ रहा है। उसी पाइप पर चढ़कर बंदरों की टोली मजे कर रही है। वीडियो में नजर आ रहे बंदरों के बच्चे बारी-बारी उस पाइप पर चढ़ते और थोड़े से ही पानी में ऐसे कूद रहे हैं जैसे वो किसी स्विमिंग पूल में कूद रहे हैं। पूरे वीडियो में ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को इंस्टाग्राम पर just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर एक कमेंट को लेयर किया गया है। उसमें लिखा है, 'पेड़ काट दिया इसलिए पाइप से कूद रहें, आगे आगे यही देखने को मिलेगा।'

ये भी पढ़ें-

स्कूटी चलाती लड़की के साथ तो खेला हो गया, Video देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

लड़कियों ने क्लास में अपनी टीचर के साथ किया अनोखा प्रैंक, Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।