1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कुत्ते के भी क्या दिन हैं! मालिक ने अपने प्यारे डॉगी के लिए खरीदा 14 लाख का सूटकेस, Video देख दंग रह गए लोग

इस कुत्ते के भी क्या दिन हैं! मालिक ने अपने प्यारे डॉगी के लिए खरीदा 14 लाख का सूटकेस, Video देख दंग रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 27, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 05:53 pm IST

एक शख्स ने अपने प्यारे से कुत्ते के लिए 14 लाख रुपए का सूटकेस खरीदा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लुई वुइटन का सूटकेस- India TV Hindi
लुई वुइटन का सूटकेस Image Source : SOCIAL MEDIA

14 लाख का सूटकेस खरीदना आम आदमी के बस की बात तो बिल्कुल भी नहीं है। अगर कोई अमीर आदमी भी खरीदेगा तो भी वह एक बार सोचेगा कि 14 लाख रुपए में बैग लूं या फिर कुछ और ले लूं। लेकिन सोचिए अगर कोई शख्स सिर्फ अपने कुत्ते के लिए 14 लाख रुपए का सूटकेस खरीद ले। यानी ये तो गजब ही हो जाएगा। मतलब इस देश की 80% आबादी से भी ज्यादा वैल्यू उस कुत्ते की है, जिसका मालिक उसके लिए सूटकेस खरीदने के लिए 14 लाख रुपए खर्च कर रहा है। यह सुनकर आप भी यही सोच रहे होंगे कि असल जिंदगी तो यह कुत्ता जी रहा है। इसके सामने हम सबकी क्या औकात हैं। इस कुत्ते के भी क्या दिन चल रहे हैं।

Related Stories

कुत्ते से इतना प्यार कि खरीद लिया 14 लाख का सूटकेस

अपने कुत्ते के लिए 14 लाख रुपए का सूटकेस खरीदने वाले शख्स का नाम अजय ठाकोर है। जो डॉक्टर मल्टीमीडिया के सीईओ और संस्थापक हैं। वह सोशल मीडिया पर तब से छाए हुए हैं, जब से वह अपने कुत्ते के लिए एक लग्जरी आइटम खरीदते हुए नजर आएं। उन्होंने अपने प्यारे कुत्ते के लिए 14 लाख रुपए की कीमत का लुई वुइटन कंपनी का एक सूटकेस खरीदा। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लुई वुइटन ने अपने इस सूटकेस का नाम 'बोन ट्रंक' रखा है क्योंकि यह एक हड्डी के आकार की तरह है। जिसमें दो कटोरे के साथ एक लकड़ी की ट्रे रखी हुई है।   

लोगों ने शख्स को कहा 'बेवकूफ'

वीडियो को उन्होंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट @acerogersceo से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है - "एस्पेन हमेशा पैसे खर्च करता है जैसे कि कल कभी आएगा ही नहीं। #$20k लुई वुइटन बोन ट्रंक #रिचडॉग #रिचडॉगऑनबोर्ड" वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जब इसे देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग वीडियो पर कमेंट कर कुत्ते के मालिक की आलोचना करने लगे। कई लोगों ने शख्स की इस हरकत को पागलपन बताया तो कुछ ने इसे बेवकूफी कहा। जबकि कुछ लोगों ने कुत्ते की शानदार किस्मत के बारे में लिखा।  

ये भी पढ़ें:

आजादी के बाद से इस गांव में किसी पर भी दर्ज नहीं हुई FIR, जानिए कैसे हुआ यह मुमकिन

दूल्हे की खोज में पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ी हुई महिला, लोग चट मंगनी पट ब्याह करने को हुए राजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।