1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे की खोज में पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ी हुई महिला, लोग चट मंगनी पट ब्याह करने को हुए राजी

दूल्हे की खोज में पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ी हुई महिला, लोग चट मंगनी पट ब्याह करने को हुए राजी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Nov 27, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 03:01 pm IST

शादी के इस सीजन में मुंबई की एक लड़की शादी करने को इस कदर आतुर हुई कि वह अपने हाथ में अपना बायोडाटा वाला पोस्टर लिए मुंबई के फेमस जगहों पर खड़ी हो गई।

हाथ में पोस्टर लिए खड़ी दिखी महिला- India TV Hindi
हाथ में पोस्टर लिए खड़ी दिखी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। जिसे देखो वह शादी कर नई जिंदगी बसाने को तैयार खड़ा है। सोशल मीडिया पर चले जाओ तो सीधे किसी की शादी में घुस जाओगे। शादी के वीडियो और तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। यह देख जिन लोगों की शादी नहीं हुई है या फिर जिन लोगों की हो नहीं रही। उनके सीने पर सांप लोट रहा है। ऐसे में मुंबई की एक लड़की ने इस फोबिया से बाहर निकलने के लिए और अपनी भी शादी पक्की करने के लिए अपने बायो डाटा का एक पोस्टर अपने हाथ में लेकर खड़ी हो गई। 

हाथ में पोस्टर लिए दूल्हा खोजने निकली लड़की

लड़की शहर के प्रमुख स्थलों जैसे ताज होटल, मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया पर अपने बायो डाटा वाला पोस्टर लिए खड़ी रही। जिसे देख लोग भी हैरत में पड़ गए। कई लोग तो लड़की को देखते ही चट मंगनी पट ब्याह करने को तैयार हो गए। शादी करने को तैयार लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने बायो डेटा वाला पोस्टर लेकर मुंबई के फेमस जगहों पर खड़ी है। उसके हाथ में दिख रहे पोस्टर पर लड़की की एक सुंदर सी तस्वीर लगी हुई है। जिस पर लड़की का डिटेल लिखा हुआ है। लड़की का नाम सायली सावंत है। जो 31 साल की है। लड़की ने M.Com की पढ़ाई की है। फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही है। लड़की को अच्छी हाइट वाला लड़का चाहिए। अगर मुंबई का ही रहने वाला हो तो यह सबसे अच्छी बात होगी। 

लोगों ने लड़की को बोला Best of luck

लड़की को बायो डाटा का पोस्टर लिए खड़ा देख लोग वहां आने-जाने वाले लोग उसे मुड़-मुड़कर देखते रहे। जबकि कुछ लड़कों ने तो लड़की को शादी का प्रपोजल भी दे दिया और कहा कि "मुल्गा रेडी आहे आमचा" (हमारा लड़का तैयार है)। वहीं, कई लोगों ने लड़की को उसकी शादी के लिए उसे शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो को लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sayali_sawant18_official से शेयर किया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है - "लग्नचा (विवाह) बायोडाटा" वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।           

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'ऐसा डांस माइकल जैक्सन के भी बस की बात नहीं', स्टेज पर लड़के ने अपनी परफॉर्मेंस से कर दिया सबको हक्का-बक्का

भइया थोड़ा और तीखा...! दुकान पर गोलगप्पे खाते दिखा हाथी, जलजीरा और इमली पानी का लिया भरपूर मजा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।