हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर हर वायरल वीडियो आपकी फीड पर आते ही होंगे। लड़ाई, जुगाड़ और डांस के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसा भी सकता है और हैरान भी कर सकता है।
Related Stories
ऐसा नजारा कभी देखा है आपने?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि मंडप में दूल्हा बैठा हुआ है और वो अपने फोन में लगा हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे को जूम करते हुए उसके फोन को दिखाता है। जब कैमरा फोन पर जूम होता है तो पता चलता है कि दूल्हा मंडप में बैठकर भी मार्केट और ट्रेडिंग को देख रहा है। शादी के दौरान किसी दूल्हे को ऐसा करते हुए आपने शायद ही देखा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर tradingleo.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रेडिंग नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी का खर्चा कवर हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में यह देखकर मुझे हंसी आ गई। चौथे यूजर ने लिखा- पार्टनर से ज्यादा जरूरी मार्केट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नुकसान कवर कर रहा है।
ये भी पढ़ें-
बगीचे में कुत्ते और कोबरा के बीच छिड़ गई जंग, Video देखकर पता चलेगा कि अंत में किसकी हुई जीत
पालतू बिल्ली के कारण हो गई उसके मालिक की मौत, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप