1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शा में बस यही देखने की कमी थी, वो भी आज पूरा हो गया, आप भी देखें वायरल Video

ई-रिक्शा में बस यही देखने की कमी थी, वो भी आज पूरा हो गया, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 11, 2025 02:45 pm IST,  Updated : May 11, 2025 02:45 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा उर्फ टिर्री के खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसी लिस्ट में अब एक और वीडियो शामिल कर लीजिए और ये वाला वीडियो हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा एक दिन भी नहीं जाता होगा जब लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट कर ही देते हैं जो आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी सीट के लिए लड़ने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले वायरल होते हैं। मगर आजकल ई-रिक्शा के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक ई-रिक्शा का ही वीडियो नजर आया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

ई-रिक्शा में 4 लोगों के बैठने की पीछे जगह होती है मगर वो 5 लोगों को बैठाकर चलते हैं। 4 पीछे और एक को अपनी सीट के बगल में बैठा लेते हैं। वहीं कई लोग अपने दोनों तरफ एक-एक को बैठाकर अपनी 6 सवारी कर लेते हैं। आपने ऐसे नजारे कई बार देखे होंगे मगर अब उनका भी गुरु मिल गया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने 6 लोगों को तो उसी तरह से बैठाया हुआ है जैसा बताया, उसके अलावा एक को छत पर भी बैठाया हुआ है। सवाल पूछने पर वह कहता है कि वो ऊपर कैसे बैठा, इसका उसे पता ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bhagwat_prasad_pandey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भैया बैठे शान से, गिर न पड़े मचान से।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भइया के लिए पुष्पा 2 वाला सोफा लगवाया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- साजन चले ससुराल, बैठ ऊपर विमान। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्सन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कूलर देख हर किसी के दिमाग के उड़ेंगे फ्यूज, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।