1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दलेर मेहंदी के अंदाज में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाया No Parking सॉन्ग, सोशल मीडिया पर छा गया ये सिंगिग कॉप

Video: दलेर मेहंदी के अंदाज में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाया No Parking सॉन्ग, सोशल मीडिया पर छा गया ये सिंगिग कॉप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 07, 2024 11:48 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 01:28 pm IST

सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें पुलिसकर्मी दलेर मेहंदी के अंदाज में गाना गाते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते नजर आ रहा है।

गाना गाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी- India TV Hindi
गाना गाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी Image Source : SOCIAL MEDIA

जो लोग अपने काम से प्यार करते हैं, उन्हें अपना काम कभी भी बुरा नहीं लगता और ना ही वे कभी अपने काम से बोर होते हैं। ऐसे लोग अपने काम को और भी क्रिएटिविटी से करते हैं। जिसे देख उनके काम की सराहना हर कोई करने लगता है। ऐसे ही एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम गुरदीप सिंह बताया गया है। ट्रैफिक पुलिस वाले का काम करने का अंदाज इतना निराला है कि लोग उनका वीडियो रिकॉर्ड करने से नहीं चूकते। 

सिंगिग कॉप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

दरअसल, ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाना गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लोगों को सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने को लेकर पार्किंग के नियमों को समझाने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। लोग इस सिंगिंग कॉप के वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। लोगों को उनके काम करने का अंदाज इतना पसंद आया कि उन्हें सोशल मीडिया पर असली हीरो बताने लगे। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाना गाते हुए समझाया ट्रैफिक नियम

मध्य प्रदेश के डांसिंग कॉप के तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन इस सिंगिंग कॉप का यह पहला वीडियो इंटरनेट पर हीट हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस वाला दलेर मेहंदी के अंदाज में ही उनका फेमस सॉन्ग 'बोलो ता रा रा' के जरिए ट्रैफिक नियमों के बारे में बताकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अगर आप पुलिसकर्मी के गाने को ध्यान से सुनेंगे तो आपको समझ आएगा कि पुलिसकर्मी ने इस गाने के कुछ शब्दों को नो पार्किंग से बदल दिए हैं। लेकिन फिर भी इसे सुनकर ऐसा लग रहा जैसे दलेर मेहंदी ही अपना गाना 'बोलो ता रा रा रा...' गा रहे हैं। पुलिसकर्मी के गाने को सुन आप भी यहीं कहेंगे कि शब्द भले बदल गए हो, लेकिन भाव वही है।

लोगों को पसंद आया पुलिसकर्मी का यह Video

पुलिसकर्मी को यह गाना गाते हुए सुनकर आस-पास खड़े लोग उनका वीडियो अपने कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। अपने एक हाथ में माइक लिए पुलिस वाला फुल कॉन्फिडेंस में यह गाना गा रहा है। दलेर मेहंदी का यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। आज हर पार्टी और फंक्शन में डांस स्टेज पर उनके गाने के बिना लोगों का डांस निकलता ही नहीं है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dharmenderkaushalkaushal नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे 1 करोड़ लोगों ने देखा और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

चश्मा लगाए शर्टलेस होकर काम पर निकला कबाड़ी वाला, Video देख लोग बोले - वाह चचा पेंशन के पैसे से बॉडी बनाई जा रही

"हमसे तो कम ही कमा रहा होगा", PM की सैलरी पूछने पर शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि चकरा गया लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।