1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : ट्रैवल ब्लॉगर ने फ्लाइट में फैले कचरे पर उठाए सवाल, पैरेंट्स से बच्चों को संभालने की अपील

Video : ट्रैवल ब्लॉगर ने फ्लाइट में फैले कचरे पर उठाए सवाल, पैरेंट्स से बच्चों को संभालने की अपील

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 10, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 12:54 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल ब्लॉगर फ्लाइट में फैली गंदगी देख सवाल उठाए हैं। ब्लॉगर ने अपने वीडियो में पैरेंट्स से बच्चों को संभालने की अपील की है।

Airplane Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi, India tv - India TV Hindi
फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल। Image Source : IG/@PINKPEBBLE

Viral Video : बैंकॉक से भारत आने वाली एक फ्लाइट के केबिन में कचरे का ढेर देख एक ट्रैवल ब्लॉगर ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रैवल ब्लॉगर ने इस घटना का वीडियो शेयर कर यात्रियों की लापरवाही पर सवाल उठाया है। उन्होंने पैरेंट्स से अपील की कि वे बच्चों को संभालें या उनके पीछे फैले कचरे को साफ करें। वीडियो में फ्लाइट लैंडिंग के बाद केबिन की स्थिति दिखाई गई, जहां सीटों और फ्लोर पर बोर्डिंग पास के टुकड़े बिखरे पड़े थे। यात्रियों ने उतरते समय इन टुकड़ों को वहीं छोड़ दिया, जिससे पूरा केबिन गंदा नजर आ रहा था।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pinkpebble नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में ब्लॉगर ने लिखा, 'यह सिर्फ बैंकॉक वाली फ्लाइट की बात नहीं है। मैं अक्सर ऐसी फ्लाइट्स पर कचरा बिखरा हुआ देखती हूं। क्या पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को कंट्रोल करें या उनके बाद सफाई करें? बच्चों को व्यस्त रखने के नाम पर कुछ अभिभावक उन्हें कचरा फैलाने देते हैं। यह व्यवहार न सिर्फ अन्य यात्रियों को परेशान करता है, बल्कि केबिन क्रू की मेहनत को भी बेकार करता है।' उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ा फेंकना केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वयस्कों में भी देखा जाता है। उनके अनुसार, ऐसा व्यवहार सहयात्रियों के लिए असुविधाजनक होता है और नकारात्मक प्रभाव डालता है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह घटना भारतीय यात्रियों के सिविक सेंस पर बहस छेड़ रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ब्लॉगर का समर्थन किया। इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, "उन्हें इस बात की इतनी आदत हो गई है कि कोई और उनका कूड़ा साफ कर देता है।" दूसरे ने लिखा कि, "कुछ वयस्क अपने बच्चे को व्यस्त रखने के लिए उसे इधर-उधर गंदगी फैलाने की अनुमति दे देते हैं!" तीसरे यूजर ने लिखा कि, "लेकिन क्या आप भारतीय नहीं हैं? क्या किसी एक बच्चे के व्यवहार को चुनकर 1.4 अरब लोगों पर लागू करना उचित है, क्योंकि इसमें आप भी शामिल होंगे?" एक और यूजर ने लिखा कि, "यह बिल्कुल ही बेतुका व्यवहार है, उड़ान के दौरान ऐसा किसने किया? यहां तो अभिभावक की भूमिका पूरी तरह से विफल रही है....।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।