1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति-पत्नी के विवाद में जंग का अखाड़ा बना पुलिस थाना, जमकर हुई मारपीट

पति-पत्नी के विवाद में जंग का अखाड़ा बना पुलिस थाना, जमकर हुई मारपीट

 Reported By: Hima Agarwal Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 03, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 12:00 am IST

मेरठ में दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 पुलिस थाना बना जंग का अखाड़ा - India TV Hindi
पुलिस थाना बना जंग का अखाड़ा Image Source : REPORTER

मेरठ: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते थाना परिसर ही अखाड़ा बन गया और दोनों तरफ से थप्पड़बाज़ी व मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद

पिछले कुछ समय से डिफेंस एनक्लेव के रहने वाले गौरव राघव और उनकी पत्नी आशा राघव के बीच विवाद चल रहा था। आशा ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने गौरव और आशा पक्ष को थाने में बुलाया। मंगलवार को आशा अपने परिजनों के साथ कंकरखेड़ा थाने आई, वहीं उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने गौरव राघव और उनके पिता महेश राघव को थाने बुलाया।

दोनों पक्षों को हवालात में किया बंद

इसी दौरान थाने में मौजूद आशा की भाभी राधा परिहार ने महेश राघव को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महेश राघव ने भी पलटवार किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिसकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में बैठा दिया। पुलिस का कहना है कि थाना परिसर के अंदर मारपीट हुई है, इस संबंध में.विधिक कार्रवाई की जायेंगी, वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

12 साल पहले हुई थी शादी

गौरव राघव और आशा राघव का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी दो पुत्रियां हैं। गौरव एक निजी बैंक में कार्यरत हैं, जबकि आशा गृहिणी हैं। आशा की माता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने आशा के गहने बेचकर जमीन सास के नाम खरीद ली, जबकि आशा को जमीन उसके नाम करने का आश्वासन दिया गया था। इसी मुद्दे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पांच लोगों, आशा राघव, उनके मामा बिन्नी, ससुर महेश राघव, पति गौरव राघव और भाभी राधा परिहार का चालान कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।