1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में लड़कियों के स्कर्ट पहनकर निकले दो युवक, देख लोगों ने कहा- 'अब इस धरती का अंत होना तय है'

दिल्ली मेट्रो में लड़कियों के स्कर्ट पहनकर निकले दो युवक, देख लोगों ने कहा- 'अब इस धरती का अंत होना तय है'

 Published : Apr 20, 2023 01:18 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 01:18 pm IST

हम किसी के कपड़े पहनने की आजादी को लेकर बिल्कुल नहीं रोक-टोक नहीं सकते, लेकिन इस वाकया से समाज को संदेश जाता है कि हम क्या कर रहे हैं? इसलिए इस पर बात करना जरूरी लगता है।

wearing girls skirt in delhi metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का स्कर्ट पहनकर निकले Image Source : INSTAGRAM/SAMEERTHATSIT/BHAVYAKUMAR

दिल्ली मेट्रो अब वायरल होने का अड्डा बनती जा रही है. आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों लिख रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि आप हर दिन देख रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन वीडियो और फोटो को देखकर हैरानी होती है। एक पल के लिए तो यही लगता है कि क्या वाकई इंसान मेट्रो में ऐसी हरकत कर सकता है। उदाहरण के लिए आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, इस वीडियो में दो युवक लड़कियों की स्कर्ट पहनकर मेट्रो में निकले हैं। हम किसी के कपड़े पहनने की आजादी को लेकर बिल्कुल नहीं रोक-टोक नहीं सकते, लेकिन इस वाकया से समाज को संदेश जाता है कि हम क्या कर रहे हैं? इसलिए इस पर बात करना जरूरी लगता है।

लड़कियों के स्कर्ट में निकले दो लड़के

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप दो युवकों को लड़कियों की स्कर्ट पहने देख सकते हैं। दोनों मेट्रो के अंदर प्रवेश करते हैं। वह लोगों के रिएक्शन को कैमरे में कैद करते हैं। अब जाहिर सी बात है कि जब आप ऐसे कपड़े पहनकर बाहर आएंगे तो लोग आपको हैरानी से लोग देखेंगे। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि यात्री दोनों युवकों को चौंक गए हैं। 

वीडियो पर लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि पहले पुरुष स्कर्ट पहनते थे। यही है ना? तो इसके बारे में बकवास क्यों बोलें। एक यूजर ने लिखा कि चलो कम से कम पूरे कपडे तो पहचानने के गए हैं.. नहीं तो दीदी तो ओह माय गॉड। एक यूजर ने लिखा कि यार ले लोग मेट्रो के भीतर क्या कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पर एक्शन होना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।