Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चीखती-बिलखती वड़ा पाव गर्ल का एक और VIDEO वायरल, पति की गंदी हरकतें दिखाकर खोया आपा

चीखती-बिलखती वड़ा पाव गर्ल का एक और VIDEO वायरल, पति की गंदी हरकतें दिखाकर खोया आपा

दिल्ली की मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में चंद्रिका अपने पति युगम गेरा पर चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 03, 2026 08:03 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 08:06 pm IST
vada pav girl chandrika gera dixit- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- CHANDRIKA DIXIT चंद्रिका दीक्षित ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक समय वायरल रह चुकी वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का एक बार फिर चर्चा में है। उनकी शादी में खटपट चल रही है। कल सामने आए एक वीडियो में चंद्रिका कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती नजर आई और अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। चंद्रिका ने अपने पति की मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीरें और चैट को रिवील किया है। आज फिर उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें किचन में खड़ी चंद्रिका अपने पति पर चिल्लाती नजर आ रही है।

बर्तन पटकते दिखी चंद्रिका दीक्षित

नए वीडियो में चंद्रिका का पति कहता है, जब भी कुछ करो मेरी राइड के बीच में आ जाती है, जब भी कहीं घूमने जाओ बीच में आ जाती है। इस पर चीखते हुए चंद्रिका कहती है, ''जा घूम, सारा घर का खर्चा उठा रही हूं, दुकान जा रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, पागल हूं क्या मैं?'' इसके बाद किचन में खड़ी चंद्रिका वहां रखा बर्तन जमीन पर पटक देती है।

देखें वीडियो-

सबूत मेरे पास भी है- चंद्रिका 

इससे पहले कल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए डेढ़ मिनट के वीडियो में चंद्रिका बुरी तरह रोती-बिलती नजर आ रही हैं। वीडियो में चंद्रिका कह रही है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपनी शादी में ऐसा दिन देखने को मिलेगा। चंद्रिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, सबूत मेरे पास भी हैं। वीडियो में चंद्रिका अपनी फोन की स्क्रीन दिखाती नजर आ रही है। इसमें उनके पति युगम गेरा के साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। लड़की का चेहरा एक इमोजी से छिपाया गया है।

'2 महीने से बर्दाश्त कर रही हूं'

वीडियो में चंद्रिका कहती है, ''दुनिया को क्या दिखाना है। लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं। हमारे लड़ाई झगड़े दिखाने हैं। 2 महीने से बर्दाश्त कर रही हूं। 2 महीने से ज्यादा हो गया है। नहीं बोल रही थी मैं, नहीं बोल रही थी कुछ भी, मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? किससे पूछकर क्यों? जो लड़की दिनभर आपके आगे-पीछे घूम रही है। मेरा पति, मेरा प्यार, मेरा क्या? इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं।''

पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं?

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह वीडियो सही है या कहीं ये कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं। दोनों वीडियो देखकर कई फैंस चंद्रिका के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं तो कुछ लोगों को लगता है चंद्रिका का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। 

यह भी पढ़ें-

ऐसा स्टंट कभी नहीं देखा होगा! शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से दबोचा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

भाई ने बनाई दुनिया की सबसे अनोखी मैगी, उसी कारण Video भी हुआ वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement