1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शोकसभा को बना दिया फैशन शो, मॉडल की चाल-ढाल देख मुर्दा भी हो जाएगा जिंदा

Video: शोकसभा को बना दिया फैशन शो, मॉडल की चाल-ढाल देख मुर्दा भी हो जाएगा जिंदा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 01, 2023 10:43 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 10:43 pm IST

शोकसभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग असमंजस में हैं कि आखिर ये शोकसभा है या कोई फैशन शो। इस शोकसभा में एक मॉडल रैंपवॉक कर रही है।

शोकसभा में रैंपवॉक करते नजर आई मॉडल।- India TV Hindi
शोकसभा में रैंपवॉक करते नजर आई मॉडल। Image Source : SOCIAL MEDIA

मौत सभी के लिए दुखदायी होता है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको ये जरा भी अहसास नहीं होगा कि किसी की मौत भी हुई है। आमतौर पर किसी की मौत होने पर लोग मातम मनाते है और रोते-बिलखते हैं। शोकसभा में भी काफी दुख भरा माहौल रहता है। लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने के बाद ये समझ में नहीं आ रहा है कि लोग शख्स के मरने पर दुखी हैं या बेहद खुश हैं। 

क्या है इस वीडियो में

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शोकसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें फैशन शो चल रहा है। एक मॉडल हॉट सी ड्रेस में रेड कार्पेट पर रैंपवॉक करते हुए नजर आ रही है और डेडबॉडी के करीब जाकर उसे फ्लाइंग किस भी दे रही है। आस-पास खड़े लोग मॉडल की दनादन तस्वीरें भी ले रहे हैं। इस नजारे को देखने के बाद लोग इसे फैशन शो ही समझ रहे हैं।

वीडियो खूब हो रहा वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। हलांकि ये वीडियो कहां का है और इस शोकसभा को ऐसे क्यों आयोजित किया गया है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 मिलियन लोगों ने देखा और 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी किया है। 

ये भी पढ़ें:

Adult Website पर लड़की डालती थी अपनी अश्लील तस्वीरें, पता चला पापा ही निकले उसके सबसे बड़े फैन

"Delhi Metro वाला मजा अब Indian Railway में भी", ट्रेन में लड़की का डांस देख पब्लिक हुई बावली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।