1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "Delhi Metro वाला मजा अब Indian Railway में भी", ट्रेन में लड़की का डांस देख पब्लिक हुई बावली

"Delhi Metro वाला मजा अब Indian Railway में भी", ट्रेन में लड़की का डांस देख पब्लिक हुई बावली

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 01, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 06:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रेन में बेली डांस करते हुए नजर आ रही है। लड़की के इस अश्लील डांस को देख लोग काफी भड़क गए और उसे जमकर सुनाया।

Train Dance Viral Video- India TV Hindi
ट्रेन में डांस करती हुई लड़की। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर Delhi Metro के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें लड़कियां डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अब वहीं ट्रेंड भारतीय रेलवे में भी देखने को मिल रहा है। ट्रेन में डांस करती हुई लड़कियों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए और लड़की को जमकर सुनाने लगे। हांलाकि कुछ यूजर्स लड़की के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आग लगा रहा ये Video

वीडियो में ये देखा जा सकता है कि लड़की ट्रेन के डब्बे में बेली डांस करते हुए नजर आ रही है। लड़की के डांस मूव्स और अदाएं बेहद ही कमाल की हैं, जिसे देख हर कोई उसका दिवाना हो जाए। लड़की के इस हॉट डांस को देख लोग काफी उतावले हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया और लड़की को खूब खरी खोटी सुनाई। कई लोगों ने कहा कि कृप्या भारतीय रेल का हाल दिल्ली मेट्रो वाला मत करिए। जबकि एक यूजर ने लिखा - आखिर ये बेशर्मी कब तक देखनी पड़ेगी? दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा- हे! भगवान अच्छा है मैं अंधा हूं।  तीसरे ने लिखा- हद होता जा रहा है अश्लीलता का, ट्रेन हो या मेट्रो, ये यात्रा करने का साधन है कि बार है जो ऐसी अश्लीलता यहां परोसी जा रही है।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद इस पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।