1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशों में हिंदू धर्म की जय-जयकार, गाया भगवान भोलेनाथ का ऐसा भजन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विदेशों में हिंदू धर्म की जय-जयकार, गाया भगवान भोलेनाथ का ऐसा भजन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Feb 06, 2023 10:51 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 10:51 pm IST

हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यहां सभी धर्मों के लोगों को एक ही तराजू में तौला जाता है। आप सोच रहे हैं कि आज हम धर्म की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए आपको बताते हैं।

african hindu- India TV Hindi
युवक पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफ्रीका का है। इस वीडियो को देखने के बाद अगर आप हिंदू हैं तो आपको गर्व महसूस जरूर होगा। वीडियो वाकई में आकर्षक है। एक ही हिन्दुस्तान देश है, जहाँ हिन्दुओं की संख्या अधिक है। हालांकि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यहां सभी धर्मों के लोगों को एक ही तराजू में तौला जाता है। आप सोच रहे हैं कि आज हम धर्म की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए आपको बताते हैं।

विदेशों में नमः शिवाय की गूंज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी नागरिक हिंदू धर्म के अनुसार कर्मकांड करते नजर आ रहे हैं। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि कई बच्चे भजन भी गाते नजर आ रहे हैं। एक युवक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर रहा होता है। चारों ओर हर कोई हरे राम-हरे कृष्ण और ओम नमः शिवाय के भजन गा रहा दिखाई देता है। इसमें देखने वाली सबसे प्यारी बात यह है कि बच्चे भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने दिए चौंकाने वाले रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि भारत में रहकर सनातन धर्म विरोधियों शर्म करो देखो अफ्रीका में भी "ॐ नमः शिवाय" के उच्चारण से हिन्दुत्व का डंका बज रहा। वीडियो को 52 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा कि इसी तरीके पूरे विश्व में सनातन धर्म की गूंज गूंजने वाली है सभी सनातनी आपको नया विश्व गुरु हिंदू राष्ट्र की हार्दिक शुभकामनाएं हो आने वाले समय में बहुत जल्द आपको खुशी मिलने वाली है। एक यूजर ने रिप्लाई किया कि किसी ने सही कहा है, हीरे की कीमत खोने पर ही पता चलती है, अपने ही आपस में रामचरितमानस  का जला रहे हैं तो इस धर्म दूसरी धरती पर तो जाना ही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।