1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साड़ी पहन योग करती लड़की का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं ऐसी बातें

साड़ी पहन योग करती लड़की का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं ऐसी बातें

 Published : Feb 03, 2023 08:27 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 08:29 pm IST

कई योग स्कूल और कोचिंग चलाए जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम योग की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी में योग कर रही है।

saari yoga video- India TV Hindi
साड़ी में युवती योगा करती है। Image Source : TWITTER

योग की उत्पत्ति भारत से हुई, आज पूरा विश्व योग का अनुसरण कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी सरकार ने योग को दुनिया में ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की। इसी के कारण आज हर कोई योग से जुड़ रहा है। उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर ऋषिकेश योग के लिए काफी मशहूर हो चुका है। यहां कई योग स्कूल और कोचिंग चलाए जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम योग की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी में योग कर रही है।

साड़ी में योगा कैसे? 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला साड़ी पहने नजर आ रही है। आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि साड़ी में योग महिला कर रही है। वह कई योग आसन आसानी से कर रही होती है। वो बैक फ्लफ भी बड़ी आसानी से कर लेती है। इस 27 सेकंड की क्लिप में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने शरीर को पूरी तरह से स्ट्रेच कर लेती है। वहीं वह खुद को बैलेंस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। 

शेरनी को यूजर्स ने किया सलाम 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हमारे पारंपरिक पोशाक 'साड़ी' में योग, परंपरा और सनातन संस्कृति की सुंदर दिव्यता। वीडियो को 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई शेयर कर रहा है। वीडियो पर यूजर्स के कई रिप्लाई सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वेशक, यह हिन्दी फिल्मों की अदाकारों को जाने कब समझ आएगी। एक यूजर ने कहा कि सनातन धर्म की शेरनी को शत् शत् नमन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।