1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विश्वविद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने का सिलसिला जारी, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

विश्वविद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने का सिलसिला जारी, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 17, 2023 09:20 am IST,  Updated : Jan 17, 2023 09:20 am IST

एक महीने से भी कम समय में यह ऐसा तीसरा वीडियो है जिसमें एक विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में नमाज़ पढ़ता दिख रहा है।

Maharaja Sayajirao University Video Viral- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

गुजरात में पब्लिक प्लेस पर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। वडोदरा शहर में स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) में एक विद्यार्थी द्वारा नमाज़ पढ़ने का कथित वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को मामले की जांच का आदेश दिया। एक महीने से भी कम समय में यह ऐसा तीसरा वीडियो है जिसमें एक विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में नमाज़ पढ़ता दिख रहा है।

विद्यार्थी की पहचान नहीं हुई

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों को देखने के लिए गठित उच्च स्तरीय अनुशासनात्मक समिति नवीनतम वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो पर कोई तारीख नहीं है। एमएसयू के जनसंपर्क अधिकारी लकुलीश त्रिवेदी ने कहा कि क्लिप में दिख रहे विद्यार्थी की पहचान की जाएगी और उससे कहा कि जाएगा कि वह शिक्षण संस्थान में इस तरह की गतिविधि करने से परहेज़ करे। त्रिवेदी ने कहा, “वीडियो सोमवार को हमारे संज्ञान में आया क्योंकि विकेंड छुट्टी थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीडियो कहां और किस तारीख को रिकॉर्ड किया गया था।

संस्कृत विश्वविधालय के गेट के सामने पढ़ा नमाज 
विश्वविद्यालय ने ऐसे मामलों को देखने के लिए एक उच्चस्तरीय अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है।” उन्होंने कहा, "समिति मामले की जांच करेगी और विद्यार्थी को पूछताछ के लिए बुलाएगी और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग भी करेगी।" दिसंबर के तीसरे हफ्ते में भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें दो विद्यार्थी नमाज़ पढ़ते दिख रहे थे। उसके बाद एमएसयू ने जांच शुरू की थी। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एमएसयू परिसर के संस्कृत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर एक दंपति नमाज़ पढ़ता दिख रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।