1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी ही दोस्त को बेरहमी से पीटती रही लड़की, बचाने नहीं आया कोई, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

अपनी ही दोस्त को बेरहमी से पीटती रही लड़की, बचाने नहीं आया कोई, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 17, 2022 08:21 am IST,  Updated : Dec 17, 2022 08:22 am IST

लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़कियां खूब मारपीट कर रही हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि लड़ते-लड़ते वह जमीन पर गिर जाती है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। इंटरनेट की दुनिया में प्रत्येक दिन चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप एक पल के लिए रुक जाएंगे कि आखिर हो क्या रहा है? इस वीडियो में दो लड़कियां जमकर लड़ाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो को वायरल करते हुए यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। 

लड़ते-लड़ते गिर गई जमीन पर 

इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो लड़कियां पहले बात करती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। दोनों के बीच जमकर मारपीट होती है। वीडियो के मुताबिक दोनों लड़कियां टॉयलेट रूम में लड़ रही हैं। वहां मौजूद अन्य लड़कियां चौंक जाती हैं। दोनों के बीच इतनी भयंकर लड़ाई होती है कि वह लड़ते-लड़ते जमीन पर गिर जाती है।

यूजर ने क्या कहा? 
इस वीडियो को @WraithFightz के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'एकतरफा लड़की टॉयलेट में लड़ती है'। इस वीडियो को अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। और इस वीडियो को 1136 लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा 23 लोगों ने रीट्वीट किया है। इस वीडियो के पोस्ट होते ही यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'भाई मैंने तो वीडियो देखा ही नहीं और मुझे पता है कौन जीता है'। वहीं, दूसरे यूजर्स भी ऐसे कमेंट कर रहे हैं जिन्हें पढ़ अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।