1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में विदेशी कपल को देख यात्री करने लगे ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मेट्रो में विदेशी कपल को देख यात्री करने लगे ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 16, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 02:26 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपको कुछ सीख मिले और आप भी मेट्रो या ट्रेन में सफर के दौरान इसे अपने जीवन में इस्तेमाल कर सकें। वीडियो देखने के बाद आप इसे शेयर करेंगे।

Viral video of foreign couple in metro- India TV Hindi
मेट्रो में विदेशी कपल का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SAMISALLUNEED_

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। कई ऐसे वीडियो मिले, जिन्हें देखने के बाद हैरानी हुई। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपको कुछ सीख मिले और आप भी मेट्रो या ट्रेन में सफर के दौरान इसे अपने जीवन में इस्तेमाल कर सकें। वीडियो देखने के बाद आप इसे शेयर करेंगे।

सीट छोड़ देता है युवक

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक विदेशी बुजुर्ग कपल मेट्रो के दरवाजे के पास खड़े हैं। दोनों एक दूसरे को पकड़े हुए हैं। कुछ देर बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक अपनी सीट छोड़ कर उठ जाता है। ऐसे वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कपल को सीट पर बैठने का ऑफर दिया है। इसके बाद एक युवक अपनी सीट छोड़ देता है।

क्या हिप्पोक्रेसी है? 
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आखिर में उनकी स्माइल। वीडियो पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 55 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स तारीफ कर रहे हैं तो कुछ भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई बुजुर्ग भारतीय जोड़ा ऐसे ही देखा जाता तो लोग कहते कि बूढ़ा सठिया गया। एक यूजर ने लिखा कि दोनों इसलिए प्यारे लग रहे हैं क्योंकि वे अंग्रेज हैं। अगर कोई इंडियन होता तो वीडियो वायरल हो जाता है।

एक यूजर ने कहा, सीनियर सिटीजन के बगल वाली सीट पर लड़की बैठी है। लड़की ने जरा सा भी महसूस नहीं किया कि वे उन्हें बैठने दें। अगर लेडीज सीट पर कोई लड़का बैठा होता तो ऐसी लड़कियों को पूरी सीट चाहिए होती। हिप्पोक्रेसी क्या है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।