Funny GRWM Trend Video: बारिश में गुरुग्राम के लोगों का हाल किस कदर बेहाल ये तो आप जानते ही हैं। ऐसे में उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो ऐसे मुश्किल वक्त में तमाम संघर्षों के बाद ऑफिस जा पा रहे हैं। तो गुरुग्राम वालों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इस समस्या का समाधान भी हो गया है। सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते हुए आपने GRWM Trend के बारे में तो सुना ही होगा। इसी ट्रेंड को अपनाते हुए एक शख्स ने गुरुग्राम वालों को बारिश में ऑफिस जाने का रास्ता बताया है। अपने वीडियो में शख्स ने लोगों को स्विमिंग कॉस्ट्यूम में ऑफिस जाने की सलाह दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shubhamgaur09 नामक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें शख्स ने GRWM (Get Ready With Me) Trend अपनाते हुए सबसे पहले स्विमिंग ड्रेस पहनी फिर गॉगल—कैप पहना और फिर स्विमिंग रिंग के साथ तैरकर लोगों को दफ्तर जाने की सलाह दे डाली। इसके साथ ही शख्स ने कैप्शन में लिखा कि, 'बारिश से हम ना डरते लाडले!'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
बता दें कि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 46,548 लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लैपटॉप के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, प्लीज उसके लिए भी एक रेनकोट लगाइए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'गुड़गांव है गुड़गोवा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आखिकार स्विमिंग क्लास की सीख अपनाने का समय आ ही गया।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
कभी ओरंगुटान को लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाते देखा है ? अगर नहीं तो इस Viral Video को जरूर देख लें