1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झरने के ऊपर लड़की कर रही थी स्टंट, अचानक जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

झरने के ऊपर लड़की कर रही थी स्टंट, अचानक जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 25, 2023 05:03 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 05:03 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती बहते हुए झरने पर लगे लकड़ी की शाख पर खड़ी होकर करतब दिखा रही है। तभी वह अचानक से नीचे गिर जाती है।

लकड़ी की शाखा पर युवती कर रही थी स्टंट।- India TV Hindi
लकड़ी की शाखा पर युवती कर रही थी स्टंट। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया हैरतअंगेज वीडियो से भरा हुआ है। लोग खुद को पॉपुलर बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कबी-कभी लोग कुछ ऐसा कापनामा कर देते हैं जो उनके लिए काफी खतरनाक साबित होते हैं। कुछ लोग अपना अडवेंचर दुनिया को दिखाने के लिए ऐसा कुछ कर जाते हैं जिससे उनकी जान पर पड़ आती है। अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक लड़की को झरने के ऊपर स्टंट करने की सुझी लेकिन बैलेंस बिगड़ते ही वह झरने में गिर गई।

पैर फिसलते ही नदी में जा गिरी युवती

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती बहती नदी के ऊपर लगी लकड़ी पर योग कर के लोगों को दिखा रही है। योगा करने के लिए वह अपने पूरे शरीर को मोड़ देती है। सबकुछ ठीक था तभी अचानक से वह अपना बैलेंस खो देती है और धड़ाम से नीचे नदी में जा गिरती है। इस वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब देख और शेयर कर रहे हैं। 

ऐसे स्टंट करना बेहद खतरनाक

वीडियो को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि ये हादसा कितना भयंकर होगा। ऐसे स्टंट करना लोगों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में इस युवती का क्या हुआ होगा इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट के कई सारे वीडियो (Stunt Video) मौजूद हैं जिससे पता चलता है कि ये हमारी जिंदगी के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज़ के चक्कर में लोग अपनी जान खतरे में डाल देते हैं।

ये भी पढ़ें:

13 साल के छात्र पर आया इंग्लिश टीचर का दिल, स्कूल में की गंदी हरकतें फिर हुई प्रेग्नेंट, जज ने सुनाई 10 साल की जेल

अपनी ही शादी के रिसेप्‍शन में नहीं जा पाया कपल, लिफ्ट में मेहमानों के साथ फंसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।