1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दबंग नेता ने बीच सड़क पर दरोगा को जमकर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले; वीडियो हुआ वायरल

दबंग नेता ने बीच सड़क पर दरोगा को जमकर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले; वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 26, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Oct 26, 2023 07:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर रहे हैं। वीडियो यूपी के अलीगढ़ का बताया जा रहा है।

UP, Viral- India TV Hindi
दबंग बीजेपी नेता ने बीच सड़क पर दरोगा को जमकर पीटा Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीजेपी के नेता व उनके लड़कों ने पुलिस वाले को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने बुलेट की तेज आवाज को लेकर टोका था। बीजेपी के नेता कि दबंगई कुछ ऐसी कि बिना कुछ समझे दरोगा को ही पीट दिया। युवकों की ये दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, य़े वीडियो अलीगढ़ का बताया जा रहा है। पीटने वाले दबंग भाजपा के नेता हैं।

दरोगा के कपड़े तक फाड़े

दरअसल, अलीगढ़ जिले में मालवीय लाइब्रेरी के पास बीते रात 25 को बीजेपी कार्यकर्ता और ट्रैफिक पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, रात में बीजेपी नेता बुलेट से कहीं जा रहे थे। रसलगंज चौराहे पर पहुंचते ही बीजेपी नेता ने साइलेंसर बजाने शुरू कर दिए। वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश यादव ने उन्हें रोका तो बीजेपी नेता ने दबंगई दिखाते हुए इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया। यहां तक दबंगों ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि मामला सत्ता दल के होने का कारण पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी हैं और आरोपी को मौके पर ही छोड़ दिया गया।

दो पर मामला हुआ दर्ज

इस मामले को लेकर देर रात तक थाने पर हंगामा चला है। सोशल मीडिया पर हर कोई भाजपा नेता की इस दबंगई की निंदा कर रहा है। मामले ने जब काफी तूल पकड़ा तब जाकर वीडियो फुटेज के आधार पर 2 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

ये कैसा रवैया! बस कंडक्टर के किराया मांगने पर युवक ने फोन कर बुला लिए गुंडे; जमकर हुई मारपीट

16 की उम्र में अपनी मां से ज्यादा बूढ़ी दिखने लगी लड़की, जानें क्या है कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।