1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: "तूने मुझे पागल क्यों बोला रूक तेरी..." दिल्ली मेट्रो में कपल से इस बात पर भिड़ गई आंटी

Video: "तूने मुझे पागल क्यों बोला रूक तेरी..." दिल्ली मेट्रो में कपल से इस बात पर भिड़ गई आंटी

 Published : Sep 07, 2023 12:15 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 12:15 pm IST

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक लड़की और लड़के से भिड़ती हुई नजर आ रही है।

delhi metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में कपल से इस बात पर भिड़ गई महिला Image Source : INSTAGRAM (GHARKEKALESHH)

दिल्ली मेट्रो आए दिन किसी न किसी वीडियो की वजह से चर्चा में रहता है। DMRC लगातार लोगों को चेतावनी देता रहता हैं इसके बावजूद मेट्रो में ये बवाल, लड़ाई-झगड़े कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। आपने भी ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग नाचते, लड़ाई-झगड़े करते हुए दिख जाएगें। हद तो तब हो गई जब मेट्रो में कई बार तो कपल रोमांस करते हुए दिखे। मेट्रो में सीट को लेकर भी झगड़े देखने को आए दिन मिल ही जाते हैं, ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जिसमें एक महिला लड़की व लड़के से भिड़ती दिख रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला और लड़का-लड़की से बहस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और लड़का-लड़की से बहस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला लड़की को धक्का दे देती है जिसके बाद साथ में खड़ा लड़का महिला से बहस करने लगता है। महिला बार-बार कह रही कि पागल क्यों बोला? जबकि लड़का कहता है कि मैंने आपको पागल नहीं बोला बल्कि इसको (लड़की) को बोला। फिर भी महिला नहीं मान रही है और थोड़ी देर बाद कहती है कि इसको पागल क्यों बोला?

वीडियो में दिख रहा कि महिला यहीं नहीं रूकती बल्कि वो लड़की से कहती है कि तू अपने मां-बाप को बेवकूफ बनाकर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूम रही। इस पर लड़का कहता है कि आपको कैसे पता हम कपल हैं? फिर महिला कहती है कि मुझे कोई मतलब नहीं तुम ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो या भाई-बहन... मुझे सीट चाहिए। मैंने किराए के पूरे पैसे दिए हैं। मैं क्यों शिफ्ट होंऊ।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ghrakekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है, साथ ही में नीचे पूरा मामला भी बताया है। यूजर के मुताबिक, लड़का लड़की शांति से अपनी सीट पर बैठे होते हैं कि तभी महिला आती है और साइड में घिसकने को कहती है, लड़की उठने ही जा रही होती है कि लड़का उसे (लड़की) को रोक देता है और लड़की को पागल कहकर कहता है कि बगल में काफी जगह है। महिला को लगता है कि लड़के ने उसे पागल कहा है, और सुनते ही महिला का पारा चढ़ जाता है और वो दोनों से बहस करने लगती है। बहस के दौरान ही महिला लड़की को धक्का भी दे देती है।

ये भी पढ़ें:

Video Viral: पानी पर शख्स ने कर के दिखाए 'Pushups', उसके बाकी कारनामे देखकर आप भी कहेंगे 'क्या बात है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।