1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अफ्रीका के जंगलों में भारतीय लड़की ने आदिवासियों के साथ गुजारी एक रात, देखें वीडियो

अफ्रीका के जंगलों में भारतीय लड़की ने आदिवासियों के साथ गुजारी एक रात, देखें वीडियो

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 30, 2022 08:47 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 08:47 pm IST

अफ्रीका के तंजानिया में एक महिला यूट्यूबर वहां के आदिवासी लोगों के पास पहुंच जाती है। ये लोग झाड़ियों और गुफाओं में रहते हैं। इस लड़की ने वहां के लोगों के साथ खाना खाया और उनके साथ ही सो गई। अब उसका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

लड़की ने अफ्रीका में जगंलो के बीच अकेले आदिवासियों के साथ पूरी रात गुजारी।- India TV Hindi
लड़की ने अफ्रीका में जगंलो के बीच अकेले आदिवासियों के साथ पूरी रात गुजारी।

सोशल मीडिया पर यूट्यूबर्स के एडवेंचर वीडियोज़ लोगों को खूब पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को एक इंडियन यूट्यूबर लड़की ने पोस्ट किया है। लड़की का नाम गरिमा है। गरिमा पोस्ट किए हुए वीडियो में अफ्रीकी जनजाति के लोगों के साथ रात बिताते हुए नजर आती है। वह उन आदिवासियों के साथ झाड़ियों में सोती हैं और उनके साथ पूरी रात गुजारती है। लोग इस वीडियो को देखकर गरिमा की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कितनी बहादुर लड़की है, अफ्रीका में अकेले घुम रही है। कुछ लोगों ने उनके कंटेंट की तारीफ की है। 

लड़की ने तंजानिया के आदिवासियों के साथ गुजारी रात

लड़की ने वीडियो के माध्यम से उनलोगों का कल्चर और लाइफ स्टाइल दिखाने की कोशिश करती है। गरिमा ने इस वीडियो को 'Wandering with paint' नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया है। लड़की ने बताया कि वह तंजानिया में है और वह वहां के आदिवासियों के जीवन शैली को लेकर एक वीडियो बना रही है। गरिमा ने बताया कि जिन आदिवासी लोगों के साथ वह अकेले रह रही हैं उन्हें हैडजबे आदिवासी (Hadzabe Tribe) कहते हैं। वीडियो में गरिमा ने बताया कि वह वहां के एक लोकल लड़के की मदद से हैडजबे आदिवासियों (Hadzabe Tribe) के गांव पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि ये आदिवासी तंजानिया के ईयासि (Eyasi) झील के पास रहते हैं और शहरी लोगों से काफी दूर रहते हैं मतलब शहर से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। वे बाहरी लोगों से मिलने से बचते हैं। गरिमा ने आगे बताया कि हैडजबे आदिवासी गुफाओं में रहते हैं। गरिमा ने वीडियो में वहां के बच्चों को तीर बनाते हुए दिखाया। कुछ बच्चे वहीं पास में तीर धनुष से निशाना लगाते हुए देखे जा सकते हैं। 

तंजानिया की सबसे पुरानी जनजाती है हैडजबे जनजाती

गरिमा ने वीडियो में बताया कि तंजानिया में हैडजबे जनजाती हजारों साल से रह रही है। यहां के लोग जानवरों के मांस खाने के साथ-साथ साग-सबजी भी उगाते हैं। रात में उन्हें खाने के लिए आदिवासियों द्वारा बनाया गया उगाली और बोगा मिला था। ये लोग शिकार पर भी जाते रहते हैं। गरिमा ने वहां के लोगों के बारे में एक और भी खास चीज़ बताई कि इन जनजातियों को तंबाकू पीने का बहुत ही ज्यादा शौक है। ये लोग यहां पर खुद ही तंबाकू उगाते हैं। गरिमा इन जनजातियों के साथ फूस के बने शेल्टर में ठहरीं भी थी। 

गरिमा के चैनल पर हैं इतने फॉलोअर्स

बता दें कि गरिमा एक यूट्यूबर हैं और उनके 'Wandering with paint' यूट्यूब चैनल पर 3 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम पेज पर भी 70 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां पर उन्होंने खुद को ट्रैवलर और पेंटर बता रखा है। गरिमा को ट्रैवल ब्लॉगिंग का भी शौक है। वह अक्सर ऐसे वीडियो अपने चैनल और सोशल मीडिया पेज पर डालते रहती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।