1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब तो गए! जंगल सफारी घुमने पहुंचे थे, वीडियो बनाते वक्त शेर ने दांत से खोल दिया कार का दरवाजा

अब तो गए! जंगल सफारी घुमने पहुंचे थे, वीडियो बनाते वक्त शेर ने दांत से खोल दिया कार का दरवाजा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 05, 2023 09:53 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 09:53 pm IST

सोशल मीडिया पर जंगल सफारी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप कभी भी अपने कार का दरवाजा लॉक करना नहीं भुलेंगे।

दांत से कार का दरवाजा खोलते हुए शेरनी।- India TV Hindi
दांत से कार का दरवाजा खोलते हुए शेरनी।

जंगल सफारी घूमने तो गए ही होंगे आप! वहां पहुंचकर आपने एक अलग ही दुनिया देखी होगी। जंगली जानवरों की दुनिया लेकिन क्या आपको लगता है कि ये जानवर इंसानों से परिचित होते हैं या नहीं? या फिर सफारी के दौरान इंसानों की हरकतों से? सोशल मीडिया पर जंगल सफारी का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक परिवार कार से जंग सफारी घूमने गया होता है। तभी रास्ते में उन्हें शेरों का झुंड दिखाई देता है। वह थोड़ी देर वहीं रूक कर शेरों का वीडियो शूट करने लगते हैं। तभी इसी दौरान एक शेरनी अपनी दांतों से कार का दरवाजा खोल देती है। इसके बाद कार में बैठे लोग चीख पड़ते हैं। आगे उनका क्या हुआ होगा वह आप वाडियो में देख सकते है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर  @TansuYegen के अकाउंट से 5 जनवरी को पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा था- सफारी खत्म! खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 13.3 मिलियन व्यूज और 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मन में एक सवाल था कि कार में बैठे लोगों का क्या हुआ होगा। क्या वे जिंदा हैं। जैसा कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार जंगल सफारी घूमने गया होता है और कार के पीछे वाली सीट से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। तभी एक शेरों का झुंड उन्हें दिखाई पड़ता है। वीडियो को साफ तरीके से रिकॉर्ड करने के लिए वाहन चालक कार को थोड़ा और शेरों के करीब लेजाता है इतने में एक शेरनी धीरे-धीरे कार के पास आती है और कार का दरवाजा अपने मुंह से ही खोल देती है। यह देखकर अंदर बैठे हुए लोग चीख पड़ते हैं और आनन-फानन में कार का दरवाजा बंद कर वहां से रफ्फू-चक्कर हो जाते हैं।

कार में बैठी हुई एक महिला को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि उसे नहीं पता था कि ये जानवर ऐसा भी कर सकते हैं। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि जंगली जानवर भी स्मार्ट हो गए हैं। वह अब कार का दरवाजा खोलना सीख गए हैं। इस घटना का पूरा वीडियो @TariqMo77 नामक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।